Advertisment

Earthquake In MP: प्रदेश के इस जिले में आए भूकंप के झटके, धमाके की आवाज सुनते ही घरों से बाहर दौड़े लोग

Earthquake In MP: प्रदेश के इस जिले में आए भूकंप के झटके, धमाके की आवाज सुनते ही घरों से बाहर दौड़े लोग earthquake-in-mp-earthquake-tremors-in-this-district-of-the-state-people-ran-out-of-houses-after-hearing-the-sound-of-explosion

author-image
Bansal News
Earthquake In MP: प्रदेश के इस जिले में आए भूकंप के झटके, धमाके की आवाज सुनते ही घरों से बाहर दौड़े लोग

सिवनी। प्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार को तड़के अचानक जमीन की कंपन महसूस होने के बाद हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर की तरफ भाग खड़े हुए। यहां के लोगों ने बताया कि गुरुवार तड़के 5 बजे जोरदार धमाके के साथ धरती हिलने लगी। धरती के हिलते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक कोई जनधन की हानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.6 दर्ज की गई है। बता दें कि सिवनी जिले में बीते 1 अक्टूबर को भी अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद यहां अपरा-तफरी मच गई थी। यहां झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर भाग पड़े थे।

Advertisment

हालांकि तब भी किसी तरह के जान-माल की हानि की खबरें नहीं आई थी। जानकारी के मुताबिक ये झटके सिवनी में छिंदवाड़ा चौक पर महसूस किए गए थे। बता दें कि 1 अक्टूबर को यह भूकंप सुबह करीब 11.49 बजे आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.6 बताई गई थी। मौसम विभाग ने बताया था कि भूकंप के झटके बारिश की वजह से आए। मौके पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया था कि 1 अक्टूबर को सुबह 12 बजे से पहले जमीन में दो बार कंपन महसूस किया गया। यह करीब 5 सेकंड का था। लोगों की दुकानों के दरवाजे और कांच बजने लगे। जल्दी ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस कारण आते हैं झटके
गौरतलब है कि सिवनी की जमीन के अंदर चट्टाने अलग अन्य जगहों के मुकाबले अलग तरह की हैं। यहां की जमीन के नीचे पत्थर चूने का है। पानी लगने से इन चूने की चट्टानों में सिकुड़न होती है। सिकुड़न के कारण चट्टानों में कंपन्न महसूस होता है। इसका असर पृथ्वी की सतह तक दिखाई पड़ता है। कभी कभी इस तरह के झटके महसूस किए जाते हैं। जानकारों के मुताबिक यहां तेज बारिश के कारण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। साथ ही अगर और बारिश होती है तो आगे भी भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं।

latest news MP news bhukamp Seoni news Madhya Pradesh ki taza khabar MP earthquake Seoni earthquake Seoni ki taza khabar Seoni latest news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें