Advertisment

Earth Worth: अगर खरीदना चाहते हैं पृथ्वी तो आपको खर्च करने होंगे इतने पैसे, जानिए कोई इसे खरीद सकता है या नहीं?

Earth Worth: अगर खरीदना चाहते हैं पृथ्वी तो आपको खर्च करने होंगे इतने पैसे, जानिए कोई इसे खरीद सकता है या नहीं? Earth Worth: If you want to buy earth then you have to spend so much money, know whether anyone can buy it or not? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Earth Worth: अगर खरीदना चाहते हैं पृथ्वी तो आपको खर्च करने होंगे इतने पैसे, जानिए कोई इसे खरीद सकता है या नहीं?

नई दिल्ली। लोग आज दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह से लेकर चांद और मंगल तक जमीन खरीद रहे हैं। दुनिया में एक से बढ़कर एक उद्योगपति हैं, जिनके पास इतना पैसा है कि वे पूरे पृथ्वी को खरीद सकते हैं। लेकिन क्या कभी आपके मन में यह ख्याल आया है कि अगर कोई उद्योगपति पृथ्वी को खरीदना चाहे तो उसकी कीमत क्या होगी? (Cost Of Earth) सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है, लेकिन पृथ्वी की भी एक कीमत है।

Advertisment

कितनी है पृथ्वी की कीमत?

Treehugger.com नामक एक वेबसाइट के अनुसार, पृथ्वी की पूरी कीमत $5,000,000,000,000,000 है। भारतीय मुद्रा में बात करें तो 3 लाख 76 हजार 258 खरब रूपये हैं। ये सभी मूल्य जमीन, नदी, खनिज और पृथ्वी पर जीतनी भी चीजें स्थापित हैं उनको मिलाकर तय किया गया है। जिस भी इंसान के पास इतने पैसे हैं तो वो शायद इस पृथ्वी को खरीद सकता है। मगर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कोई देश खुद को बेचना चाहेगा? या क्या वाकई में कोई इंसान पृथ्वी को खरीद सकता है?

इस आधार पर तय की गई है कीमत

अंग्रेजी अखबार डेली मेल के अनुसार Astrophysicits Greg Laughlin ने ग्रह की उम्र, स्थिति, खिनिज, तत्व के आधार पर कैलकुलेशन किया है। वहीं सरसल यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेग लॉघलिन ने स्पेशल फार्मूला के साथ ये वैल्यू लगाई है। इसमें पृथ्वी की साइज, मास, टेम्पेरचर, उम्र और कई अन्य एलिमेंट्स को ध्यान में रखा गया है। गौरतलब है कि ना सिर्फ पृथ्वी की, बल्कि सोलर सिस्टम के कई ग्रहों की कीमत का अंदाजा भी प्रोफेसर ने लगाया है।

वीनस को महज 70 पैसे में खरीद सकते हैं!

प्रोफेसर ग्रेग के अनुसार, मार्स की कीमत मात्र 12 लाख 2 हजार रूपए लगाई गई है। वहीं वीनस को महज 70 पैसे में खरीदा जा सकता है। ग्रेस के अनुसार सबसे महंगी हमारी पृथ्वी ही और चाहे किसी के पास कितना भी पैसा क्यों न हो इसे कोई नहीं खरीद सकता। लेकिन, फिर भी कीमत का आंकलन किया गया है, ताकि लोगों को इसकी कीमत के बारे में जानकारी हो सके।

Advertisment
viral news on social media viral news of today viral news trending news on social media trending news the cost of the whole earth The cost of earth science knowledge in hindi science knowledge prithvi ki kya kimat hai Latest Bizarre News photos Latest Bizarre News Photographs Earth Worth earth cost Earth cost of earth bizarre news stories Bizarre News Photos Bizarre News Images Bizarre news ajab gajb news
Advertisment
चैनल से जुड़ें