Advertisment

E-Ticket System: इस राज्य में ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत, 29 नवंबर में राष्ट्रपति मुर्मू होगी शामिल

author-image
Bansal News
E-Ticket System: इस राज्य में  ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत, 29 नवंबर में राष्ट्रपति मुर्मू होगी शामिल

चंडीगढ़। E-Ticket System राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की ‘ई-टिकट’ प्रणाली की शुरुआत करेंगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

Advertisment

बयान में कहा गया कि नई ‘ई-टिकट’ प्रणाली से न केवल यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि राज्य द्वारा संचालित परिवहन से जुड़े राजस्व में ‘‘गड़बड़ी’’ भी बंद हो जाएगी। सरकारी बयान के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत 10 लाख ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (एनसीएमसी) मुफ्त या रियायती दरों पर जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में, परियोजना को छह डिपो - चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा- में लागू किया जाएगा। बयान के मुताबिक, जनवरी 2023 के अंत तक शेष 18 डिपो को भी इस प्रणाली के दायरे में लाया जाएगा।

पंचकूला समाचार पंचकूला न्यूज़ start President Panchkula News Today Panchkula News in Hindi Panchkula News haryana roadways e tickting dropadi murmu
Advertisment
चैनल से जुड़ें