Advertisment

Dussehra In Bhopal : कर लें तैयारी,छोला दशहरा ग्राउंड पर होगा सबसे बड़ा रावण दहन, सीएम होंगे शामिल

author-image
Preeti Dwivedi
Dussehra In Bhopal : कर लें तैयारी,छोला दशहरा ग्राउंड पर होगा सबसे बड़ा रावण दहन, सीएम होंगे शामिल

भोपाल। देशभर में दशहरा पर्व धूमधाम Dussehra In Bhopal : से मनाया जा रहा है। mp hindi news इसे लेकर रावण दहन के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आपको बता दें कई जगहों पर पुतला दहन होगा। कई जगहों पर दशहरा पर शस्त्र पूजन किया जाएगा। हालांकि भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का संभावना जताई गई है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Advertisment

यहां सीएम होंगे शामिल —
आपको बता दें कोरोना के कारण बीते दो साल के बाद बिना किसी बंदिशों के दशहरा मनाया जाएगा। शहर के छोला दशहरा ग्राउंड पर सबसे बड़ा रावण दहन होगा। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। टीटी नगर दशहरा मैदान पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल मौजूद रहेंगे। आपको बता दें
कोलार, सलैया, कलियासोत, टीटी नगर, अशोका गार्डन में रावण दहन होगा। कोहेफिजा समेत 20 से ज्यादा स्थानों पर रावण दहन होगा। आपको बता दें चूंकि आज मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है ​इसलिए बारिश की संभावना के चलते पुतलों को बरसाती से ढांका गया है।

भोपाल में इन जगहों पर होगा रावण दहन —
बैरागढ दशहरा मैदान, गांधीनगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, छोला दशहरा मैदान, हाउंसिग बोर्ड दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दषहरा मैदान, जंबूरी दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एम.व्ही.एम. काॅलेज दशहरा मैदान, विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान, लहारपुरा दशहरा मैदान, 05 नमबर बस स्टाॅप दशहरा मैदान, ओल्ड केम्पियन दशहरा मैदान, टी.टी नगर दशहरा मैदान, कोलार दशहरा मैदान, शाहपुरा दशहरा मैदान, कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड दशहरा मैदान

इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट —
सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, पन्ना में येलो अलर्ट।
शहडोल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर में बारिश की संभावना
बडवानी, बुरहानपुर, रतलाम में भी बारिश की संभावना
गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी

Advertisment

इसलिए हो सकती है बारिश —
दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के पूरे चंबल संभाग के साथ उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के कुछ हिस्सों से जा चुका है। जिसकी निर्गमन लाइन उत्तरकाशी, नजियाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच से होकर गुजर रही है। यही कारण है कि एमपी में मौसम की विदाई के पहले एक बार फिर भारी बारिश का यलो एलर्ट जारी कर दिया गया है।

mp hindi news cm shivraj singh chauhan dussehra bhopal dussehra maidan Dussehra In Bhopal :
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें