Advertisment

Dussehra 2023: लखनपुर में आज होगा रावण दहन, 78 साल से चली आ रही परंपरा

Dussehra 2023: जिले का लखनपुर एक मात्र ऐसा शहर है, जहां पिछले कई सालों से दशहरा के दूसरे दिन रावण दहन किया जाता है।

author-image
Bansal News
Dussehra 2023: लखनपुर में आज होगा रावण दहन, 78 साल से चली आ रही परंपरा

सरगुजा से रोशन सोनी की रिपोर्ट। Dussehra 2023: जिले का लखनपुर एक मात्र ऐसा शहर है, जहां पिछले कई सालों से दशहरा के दूसरे दिन रावण दहन किया जाता है। कहा जाता है कि यह परंपरा 1944 से महाराजा लखन सिंह के सियासी काल से चली आ रही है।

Advertisment

ऐसे हुई शुरूआत

आयोजन समित ने बताया कि दशहरा मनाने के लिए यहां के राजा के साथ क्षेत्र की प्रजा पैदल और हाथी-घोड़े लेकर अंबिकापुर के राजा के पास नजराना लेकर जाती थी। जहां से वापस आने में पूरा दिन बीत जाता था।

यही कारण है कि लखनपुर में एक दिन बाद दशहरा पर्व मनाया जाता है और यह परंपरा आज भी कायम है। यहां का दशहरा पूरे प्रदेश के लिए खास है।

78 सालों से निभा रहे परंपरा

लखनपुर में होने वाले रावण दहन के कार्यक्रम में अंबिकापुर समेत अन्य शहरों से बड़ी संख्‍या में लोग शामिल होते हैं।

Advertisment

यहां बस स्टैंड में दुर्गा पूजा समिति द्वारा पिछले 78 सालों से दुर्गा पूजा की जा रही है, जो पूरे सरगुजा संभाग में प्रसिद्ध है। वहीं आज लखनपुर में दशहरा के दूसरे दिन रावण का दहन किया जाएगा।

60 फीट उंचे रावण का होगा दहन

बता दें आयोजन समिति ने दहन के लिए 60 फीट उंचा रावण का पुतला बनाया है। जिसे शहर के मिनी साक्षरता स्टेडियम में जलाया जाएगा।

समिति के अनुसार,  पिछले बार की तुलना में इस साल 10 फीट अधिक उंचे रावण का दहन किया जाएगा। रावण दहन के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

MP News: डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन आपोरियों के पास से 11 लाख रुपए जब्त

Bigg Boss 17 Promo: मुनव्वर फारूकी ने खेला अपना खेल, ऐश्वर्या-नील पर साधा निशाना

Today History: आज ही के दिन हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला लोकसभा चुनाव, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

Aaj ka Rashifal: इस राशि एक लोगों का प्रेम-संबंध और पारिवारिक रिश्तों का सुखद समय शुरू हो चुका है, जानें अपना राशिफल

Richard Roundtree Passes Away: नहीं रहें लेजेंड्री एक्टर रिचर्ड राउंडट्री, कहें जाते थे अमेरिका के पहले ब्लैक एक्शन हीरो

Lakhanpur Dussehra, Dussehra 2023, Surguja News, Ravana Dahan in Lakhanpur, लखनपुर दशहरा, दशहरा 2023, सरगुजा न्‍यूज, लखनपुर में रावण दहन

surguja news सरगुजा न्यूज़ Dussehra 2023 दशहरा 2023 Lakhanpur Dussehra Ravana Dahan in Lakhanpur लखनपुर दशहरा लखनपुर में रावण दहन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें