Advertisment

Dussehra 2022: क्या आपने देखा है देश की इन जगहों का भव्य दशहरा ! जानें क्यों होता है इतना खास

author-image
Bansal News
Dussehra 2022: क्या आपने देखा है देश की इन जगहों का भव्य दशहरा ! जानें क्यों होता है इतना खास

Dussehra 2022: आज 5 अक्टूबर को जहां पर देशभर में विजयादशमी यानी की दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है वहीं पर लोगों में रावन दहन को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। इसे लेकर ही आपने अपने शहर के अलावा कभी भव्य दशहरा देखने के बारे में सोचा है तो आ जाइए देश के इन खास जगहों पर जहां पर ये त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। जहां पर आप रावन दहन देखने के लिए जा सकते है।

Advertisment

आइए जानें आप किन जगहों पर रावण दहन

मैसूर दशहरा-

सबसे पहले बात करें तो, कर्नाटक में मैसूर का दशहरा बहुत प्रसिद्ध होता है, अगर आप भी इस बार भव्य दशहरे का लुत्फ लेना चाहते है तो, मैसूर आ सकते है जहां पर आप दशहरे के लिए यहां जा सकते हैं, यहां पर दशहरे का आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है। इस मौके पर मैसूर पैलेस को रोशनी से सजाया जाता है. सांस्कृतिक प्रदर्शन होते हैं. दशहरे के उत्सव की रौनक यहां देखने लायक होती है।

publive-image

उत्तर प्रदेश दशहरा -

दशहरा के लिए आप आज उत्तर प्रदेश जा सकते हैं, भगवान राम की स्थली उत्तरप्रदेश अयोध्या में दशहरे की चमक होती है यहां जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है. दशहरे के दिन रामलीला का समापन हो जाता है। इस दिन रावण दहन किया जाता है, बुराई पर अच्छाई के रूप में इस दिन को मनाया जाता है। आप लखनऊ और वाराणसी जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

publive-image

कुल्लू  दशहरा

हिमाचल प्रदेश में स्थित कुल्लू में भी दशहरे का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, यहां पर  देवताओं की मूर्तियों को मैदान तक ले जाया जाता है, व्यास नदी के किनारे लंका दहन किया जाता है। यहां के दशहरे में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

Advertisment

publive-image

गुजरात दशहरा

गुजरात में भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है. रंग-बिरंगे पोशाक पहनकर महिलाएं-पुरुष गरबा खेलते हैं. ये नजारा देखने लायक होता है. आप दशहरे के दौरान गुजरात भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

publive-image

दशहरा 2022 दशहरा Kullu ka Dussehra grand celebrations of dussehra famous places for dussehra dussehra celebrations in india dussehra 2022 dussehra Bastar Ka Dussehra
Advertisment
चैनल से जुड़ें