Advertisment

Durg Nagariya Nikay Election Result Live: दुर्ग नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Durg Nagariya Nikay Election Result Live: दुर्ग नगर निगम चुनाव 2025 के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने अलका बाघमार को और कांग्रेस ने प्रेमलता साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है।

author-image
Ashi sharma
Durg Nagariya Nikay Election Result Live

Durg Nagariya Nikay Election Result Live

Durg Nagariya Nikay Election Result Live:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी अलका बाघमार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी प्रेमलता पोषण साहू को 67,295 वोटों से हराया है।

Advertisment

नगर निगम दुर्ग में अब तक हुए मेयर चुनावों में यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। महापौर पद के अलावा, भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 12 सीटें मिली हैं, जबकि 8 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाया है।

अलका बाघमार की रिकॉर्ड तोड़ जीत

अलका बाघमार को 10 लाख 76 हजार 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू को केवल 40 हजार 347 वोट प्राप्त हुए। इससे पहले, दुर्ग नगर निगम में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड सरोज पांडेय के नाम था, जिन्होंने 48 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। अलका बाघमार ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

भाजपा का दबदबा, 40 सीटों पर कब्जा

महापौर पद के अलावा, भाजपा ने दुर्ग नगर निगम की 40 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 12 सीटों पर सफलता मिली है और 8 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा का दबदबा साफ नजर आ रहा है।

Advertisment

पिछले चुनावों की तुलना में बड़ा बदलाव

दुर्ग नगर निगम के पिछले चुनावों में भाजपा की जीत का अंतर काफी कम था। सरोज पांडेय ने 48 हजार वोटों से जीत हासिल की थी, जबकि चंद्रिका चंद्राकर ने 31 सौ वोटों से और डॉक्टर शिव तामेर ने केवल 400 वोटों से जीत दर्ज की थी। अलका बाघमार की यह रिकॉर्ड तोड़ जीत भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह दुर्ग की जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

Durg Nagariya Nikay Election Result Live:

  • 2: 30 PM: मेयर पद की उम्मीदवार अलका बागमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा ने जश्न की पूरी तैयारियां कर ली हैं। ढोल और झांझ बजने लगे हैं।
  • 11: 15 AM: मतगणना केंद्र पर मीडिया सेंटर पर मधुमक्खियों का हमला
  • 10:40 AM: दुर्ग में पहले राउंड की गिनती में भाजपा आगे
  • 10: 30 AM: दुर्ग नगर निगम में पहले राउंड की गिनती पूरी। भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार 1350 मतों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस की प्रेमलता साहू पीछे चल रही हैं।
  • 10: 00 AM: दुर्ग नगर निगम में बीजेपी को बढ़त हासिल हुई है। यहां से मेयर प्रत्‍याशी अलका बाघमार 700 वोट से आगे चल रही हैं।
  • 9: 40 AM : भाजपा की प्रत्याशी अलका बाघमार को 60 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू को 4 वोट प्राप्त हुए हैं।
  • 9:25 AM : भाजपा की प्रत्याशी अलका बाघमार 56 वोटों से आगे चल रही हैं।
Advertisment
दुर्ग में काउंटिंग शुरू

दुर्ग नगर निगम में शहर सरकार के गठन के लिए मतगणना शुरू हो गई है। भाजपा ने इस बार ओबीसी कार्ड खेलते हुए कुर्मी समाज से अलका बाघमार को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।

अलका सांसद विजय बघेल की करीबी मानी जाती हैं। वहीं, कांग्रेस ने साहू समाज से प्रेमलता साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रेमलता कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उनके पति भूषण साहू भी पार्टी से जुड़े रहे हैं।

मतदान और सुरक्षा व्यवस्था

दुर्ग नगर निगम में मेयर और पार्षदों के लिए हुए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हुए। यहां करीब 63.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

Advertisment

कुछ वार्डों में पर्ची और नंबर का मिलान नहीं होने के कारण कई मतदाताओं को वापस लौटना पड़ा। नतीजों की घोषणा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उम्मीदवारों का प्रोफाइल

भाजपा की प्रत्याशी अलका बाघमार ग्रेजुएट हैं और कई सालों से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। वह दुर्ग नगर निगम के वार्ड 7 से निवर्तमान पार्षद भी हैं और महिला मोर्चा दुर्ग की महामंत्री रह चुकी हैं।

वहीं, कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता साहू बोरसी की पार्षद हैं और लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। उनके पति भूषण साहू भी कांग्रेस के सदस्य रहे हैं और दुर्ग में पार्षद रह चुके हैं।

Advertisment

कुल उम्मीदवार

दुर्ग नगर निगम में मेयर पद के लिए 2 और 60 वार्ड पार्षदों के लिए 228 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

वार्ड स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है, लेकिन कई बागी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जो दोनों पार्टियों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

दुर्ग नगर निगम चुनाव 2025 के नतीजे जल्द ही घोषित होंगे और यह तय होगा कि आने वाले समय में शहर की कमान किसके हाथ में होगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Raipur Nagariya Nikay Election Result Live: कौन बनेगा रायपुर का मेयर, आज साफ हो जाएगी तस्वीर

यह भी पढ़ें- CG Nagar Palika Election Result: छत्‍तीसगढ़ में 49 नगर पालिकाओं में किसकी बनेगी सरकार, कौन रहा दमदार; यहां देखें नतीजे

दुर्ग मेयर रिजल्ट दुर्ग नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2025 छत्तीसगढ़ दुर्ग चुनाव रिजल्ट 2025 durg election result 2025 mayor election result in durg cg election results today live chhattisgarh nagar nigam chunav result दुर्ग चुनाव परिणाम 2025 Durg Nagar Nigam Election Result 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें