Advertisment

Durg MLA Teej Gift: छत्‍तीसगढ़ के विधायक रिकेश सेन ने महिलाओं को दिया तीज उपहार, विधानसभा में बांटे 20 हजार क्विंटल करेले

Durg MLA Teej Gift: छत्‍तीसगढ़ के विधायक रिकेश सेन ने महिलाओं को दिया तीजा उपहार, विधानसभा में बांटे 20 हजार क्विंटल करेले

author-image
Sanjeet Kumar
Durg MLA Teej Gift

Durg MLA Teej Gift

Durg MLA Teej Gift: छत्‍तीसगढ़ में तीज का पर्व महिलाएं उत्‍साह से मनाती है। इस त्‍यौहार पर करुभात खाने का भी विशेष महत्‍व है। करुभात खाकर ही महिलाएं उपवास रखेंगी। इस पर्व पर विधायक रिकेश सेन ने बहनों को बड़ा उपहार दिया है। विधायक ने महिलाओं को फ्री में 20 हजार किलो ग्राम करेला वितरण किया है।

Advertisment

दुर्ग विधायक ने विधानसभा (Durg MLA Teej Gift) की बहनों के लिए करेला वितरण किया है। उन्‍होंने 20 हजार किला करेले तीज उपवास रखने वाली बहनों के लिए मंगवाए हैं। यह इसलिए मंगवाए गए हैं, क्‍योंकि छत्‍तीसगढ़ में तीज से पहले करुभात खाने की प्रथा है। इस प्रथा के चलते विधानसभा की बहनों को करेले फ्री में वितरित किए गए हैं।

इसलिए बहनों तक पहुंचाया करेला

विधायक ने तीज (Durg MLA Teej Gift) का उपवास रखने वाली बहनों को बधाई दी है। इसी के साथ ही उन्‍होंने कहा कि तीस से एक दिन पहले करुभात खाने की प्रथा है। ऐसे में पूरी विधानसभा में बहनों को करुभात खिलाना मुश्किल है, क्‍योंकि यह अलग नियम से बनता है और समय पर यह उन तक पहुंच भी नहीं पाता। इसलिए बहनों तक करेला पहुंचाया है।

ये खबर भी पढ़ें: Trains Cancelled: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के साथ 22 ट्रेनें निरस्त, 14 के बदले गए मार्ग, जानें पूरी डिटेल

Advertisment

आज महिलाएं रखेंगी उपवास

तीज के एक दिन पहले छत्‍तीसगढ़ (Durg MLA Teej Gift) में करुभात खाने की परंपरा है। इसी परंपरा के साथ ही आज प्रदेश की महिलाएं करुभात खाकर उपवास रखेंगी। इसी कड़ी में विधायक द्वारा दुर्ग विधानसभा की महिलाओं के लिए करुभात बनाने भेजे गए करेले से महिलाएं भात तैयार करेगी। आज महिलाएं करुभात खाएंगी। इसके बाद उपवास रखेंगी। इसको लेकर विधायक ने विधानसभा की बहजनों को एक खास तोहफा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Career Tips for Children: इन आसान टिप्स की मदद से बच्चों को सही करियर चुनने में करें मदद, कर लें नोट

chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News durg news Bhilai News durg mla CG Politics cg politics news teej bitter gourd teej gift Durg MLA gift Durg MLA Teej Gift
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें