Advertisment

भिलाई के कैदी पिंटू की मौत: रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, लूट के आरोप में दुर्ग जेल में बंद था आरोपी

Chhattisgarh Durg Bhilai Prisoner Death Case; भिलाई के कैदी पिंटू की मौत, केंद्रीय जेल में बंद आरोपी पिंटू की गिरफ्तारी के करीब 28 दिन बाद 15 नवंबर को 2024 को अचानक तबीयत खराब हुई।

author-image
Sanjeet Kumar
Durg Jail Prisoner Death

Durg Jail Prisoner Death

Durg Jail Prisoner Death: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद लूट के आरोपी की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। भिलाई के कैदी पिंटू के साथ पुलिस ने थाने में मारपीट की। यह आरोप लगाकार परिजनों ने स्‍मृति नगर चौकी का जमकर हंगामा किया और थाने में पथराव कर दिया।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1859883325063831859

पुलिस की कैद में मौत (Durg Jail Prisoner Death) के मामले में अब पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में पिछली तीन महीने में 2 लोगों की जेल में मौत हो गई है। मालूम हो कि दो दिन पहले लूट के आरोप दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद पिंटू नेताम की मैकाहारा रायपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने किया था हंगामा

21 नवंबर को स्‍मृति नगर चौकी पर पिंटू (Durg Jail Prisoner Death) के परिजनों ने हंगामा किया था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने पिंटू के साथ बेरहमी से मारपीट की है। इससे पिंटू की हालत खराब हुई है। पुलिस के द्वारा पिंटू से मुलाकात भी करने नहीं दी गई। इससे परिजनों में आक्रोश व्‍याप्‍त है।

18 अक्‍टूबर को आरोपी को पकड़ा था

जानकारी के अनुसार थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर (Durg Jail Prisoner Death) में बीएनएस (लूट) के प्रकरण में फरीदनगर डेरा निवासी आरोपी पिंटू नेताम को पुलिस ने अन्‍य दो आरोपियों के साथ 18 अक्‍टूबर को अरेस्‍ट किया था। इसके बाद उन्‍हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी पिंटू नेताम 18 अक्‍टूबर से आरोपी पिंटू सेंट्रल जेल दुर्ग में बंद था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: हिन्दू धर्म में साधु-संतों का दाह-संस्कार क्यों नहीं किया जाता है? जानें इसकी वजह…

बीपी लो होने पर किया था भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनसुार केंद्रीय जेल में बंद (Durg Jail Prisoner Death) आरोपी पिंटू की गिरफ्तारी के करीब 28 दिन बाद 15 नवंबर को 2024 को अचानक तबीयत खराब हुई। जांच में उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया था, उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग भर्ती किया था। यहां से उपचार के बाद डिस्‍चार्ज किया गया। इसके बाद 17 नवंबर को वापस केंद्रीय जेल दुर्ग वापस भेजा गया था।

18 नवंबर को उसका ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने फिर मेकहारा अस्पताल रायपुर भर्ती कराया। जहां डॉक्‍टर्स ने ब्रेन स्ट्रोक के कारण ब्लड प्रेशर लो व ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई कम के चलते आईसीयू में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान 21 नवंबर को उसकी मौत हो गई।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों की बौखलाहट: धर्मांतरण को हथियार बना रहे माओवादी, ईसाई धर्म प्रचारक की सभा को समर्थन

chhattisgarh news Bhilai News Bhilai Prisoner Death
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें