Advertisment

MP News: खाद नहीं मिलने से किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, कई घंटों तक यातायता रहा बाधित

खंडवा। रबी की फसलों की बुआई का समय नजदीक आ चुका है। किसान अपने-अपने खेतों में पानी चला रहा है, ताकि मिट्टी नमी पकड़ सके।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: खाद नहीं मिलने से किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, कई घंटों तक यातायता रहा बाधित

खंडवा। रबी की फसलों की बुआई का समय नजदीक आ चुका है। किसान अपने-अपने खेतों में पानी दे रहे हैं, ताकि मिट्टी नमी पकड़ सके।

Advertisment

एक तरफ तो किसान रबी की फसल के लिए बुआई की तैयारी में जुटे हैं। तो वहीं दूसरी ओर उन्हें खाद लेने में भी कई दिनों तक संघर्ष करना पड़ रहा है।

किसानों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन

खडंवा के किसान इन दिनों रोज सुबह जिला सहकारी विपणन संघ पर बड़ी संख्या में जमा हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से यह सिलसिला जारी है।

लेकिन आज जब किसान खाद लेने पहुंचे तो विपणन के अधिकारियों ने खाद देने से मना कर दिया।

Advertisment

इससे किसान नाराज हो गए और किसानों ने इंदौर रोड पर चक्का जाम कर दिया।

किसानों ने कही ये बात

बता दें कि यहां पर बड़ी संख्या में किसान यूरिया खाद लेने आए थे। लेकिन अधकारियों ने यह कहते हुए खाद देने से मना कर दिया कि गोदाम में स्टॉक खत्म हो गया है।

वहीं किसानों का कहना है कि अधिकारी झूठ बोल रहे हैं, गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद है फिर हमें खाद नहीं दिया जा रहा है।

इस दौरान करीब एक घंटे तक किसान रोड पर बैठकर हंगामा करते रहे। इस दौरान रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

Advertisment

बड़े वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती रही।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

चक्काजाम की सूचना मिलने पर मौके पर पदमनगर थाना प्रभारी अशोक सिंह पहुंचे।

उन्होंने किसानों की बात अधिकारियों से करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान चक्काजाम समाप्त करके पुलिस के साथ विपणन संघ कार्यालय पहुंचे।

यहां अधिकारी चर्चा के बाद खाद देने पर राजी हो गए। मौके पर अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले भी पहुंचे। उन्होंने किसानों को व्यवस्थित रूप से खाद दिलाने का आश्वासन दिया।

Advertisment

किसानों के बीच पहुंचे अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने कहा कि किसानों को खाद आसानी से वितरित हो सके इसके लिए विपणन के कर्मचारियों से चर्चा की गई है।

ये भी पढ़ें:

PAK vs BAN: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में कैसी होगी टीम, क्या है पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज, जानें इस रिपोर्ट में

Rumble Strips: सड़क हादसों को रोकने के लिए समृद्धि एक्सप्रेसवे पर लगेंगी ‘रंबल स्ट्रिप’, अबतक हुईं 3500 दुर्घटनाएं

Advertisment

iQoo 12 and iQoo 12 Pro: भारत में AI जेनरेटिव के साथ जल्द लॉन्च होंगे ये दो फोन, जानिए स्पेसिफिकैशन

Bigg Boss 17 Promo: फिर मचा बिग बॉस हाउस में बवाल, आपस में भिड़े समर्थ-अभिषेक और इधर विक्की-ऐश्वर्या

Best Tourist Places Outside India: कम पैसों में कहां करें विदेश यात्रा, जानने के लिए पढ़ें हमारी खबर

Advertisment

खंडवा न्यूज, इंदौर न्यूज, मप्र न्यूज, खाद वितरण खंडवा, खाद की किल्लत मप्र, खाद की कमी खंडवा, Khandwa News, Indore News, MP News, Fertilizer Distribution Khandwa, Fertilizer Shortage MP, Fertilizer Shortage Khandwa

मप्र न्यूज खाद वितरण खंडवा खाद की किल्लत मप्र खाद की कमी खंडवा खंडवा न्यूज इंदौर न्यूज MP news Khandwa News Indore News Fertilizer Shortage MP Fertilizer Shortage Khandwa Fertilizer Distribution Khandwa
Advertisment
चैनल से जुड़ें