Advertisment

Monsoon Update 2024: उत्तराखंड से केरल तक मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश की उम्मीद; स्कूलों को किया बंद

Monsoon Update 2024: देशभर के कई हिस्सों में बारिश के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

author-image
aman sharma
Monsoon Update 2024: उत्तराखंड से केरल तक मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश की उम्मीद; स्कूलों को किया बंद

Monsoon Update 2024: केरल के वायनाड में मानसून की बारिश (Monsoon Update 2024) अपना कहर बरपा रही है। कुदरत के कहर के आगे अब तक 155 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisment

यहां पर हल्की बारिश के बाद उमस और गर्मी से अपना डेरा फिर जमा लिया है। वहीं, कुछ राज्यों में इतनी अधिक बारिश हो रही है कि वहां पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और पूरा जनजीवन इससे प्रभावित हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला बारिश का हाल।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1818555809594589687

केरल में रेड अलर्ट जारी

केरल के वायनाड में आसमानी आफत टूट रही है। भारी बारिश (Monsoon Update 2024) के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है, जिसके कारण अब तक इसमें 155 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, करीब 200 लोगों इस प्राकृतिक आपदा में घायल हुए हैं, जबकि 90 लोगों की तलाश जारी है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने केरल के कई स्थानों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें वायनाड भी शामिल है।

https://twitter.com/ANI/status/1818213992470560841

जबकि कुछ स्थानों पर येलो अलर्ट जारी है। केरल की 8 नदियों (Monsoon Update 2024) के लिए केंद्रीय जल आयोग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कीचेरी, कबानी, पुलनथोडु, गायत्री, कदलुंडी, भरतपुझा, करुवन्नूर और थोडुपुझा समेत 8 नदियों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जल आयोग ने जानकारी दी है कि यह सभी आठ नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी है।

Advertisment

मुंबई का मानसून का हाल

देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई (Mumbai Monsoon Update 2024) में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट (Monsoon Update 2024) जारी किया है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1818520881691521164

आईएमडी के अनुसार यहां पर एक अगस्त से तीन अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है। जबकि मुंबई के अलावा ठाणे और पालघर के लिए भी तीन अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में बारिश

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Monsoon Update 2024)) में लोग बेसब्री से बारिश की राह ताक रहे हैं। 28 जून को ही दिल्ली में मानसून (Monsoon Update 2024) ने दस्तक दे दी थी, लेकिन बारिश का इंतजार दिल्लीवासी 31 जुलाई तक कर रहे हैं। हल्की बारिश के बाद एक बार फिर उमस और गर्मी अपना डेरा जमा लेती है, जिसके कारण लोग काफी परेशान है।

Advertisment

https://twitter.com/Indiametdept/status/1818558759012352272

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के अंतिम दिन दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है और आज यहां भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि आगामी दो दिनों में बारिश के बाद यहां का मौसम सुहावना हो जाएगा, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

उत्तराखंड में स्कूल बंद

मौसम विभाग ने देवभूमि उत्तराखंड (UK Monsoon Update 2024) में भी अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार टिहरी, पौड़ी, देहरादून, चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार समेत गई स्थानों पर बारिश का रेड अलर्ट जारि किया है।

वहीं, भारी बारिश के कारण देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जबकि आपदा कंट्रोल विभाग ने लोगों को पहाड़ों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है और अनावश्यक कारणों से घरों से बाहर निकलने से भी मना किया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- UPSC Chairman: कौन हैं प्रीति सूदन? जो संभालेंगी UPSC अध्यक्ष पद की कमान; कोरोना काल में बटोरी थीं खूब सुर्खियां

ये भी पढ़ें- Hamas Ismail Haniyeh Dead: इजरायल ने हमास से लिया बदला, हमास चीफ इस्माइल हानिया को तेहरान में किया ढेर; आवास भी उड़ाया

Advertisment
चैनल से जुड़ें