Advertisment

घने कोहरे के कारण दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकरायी, चार घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा, 16 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिससे इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को दोबारा शुरू किया गया ।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चल रहे दर्जनभर वाहन आपस में एक के बाद एक सीरीज मे टकराते चले गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों को मामूली चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त सभी वाहनों को हटाया गया, तथा यातायात को चालू किया गया।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर भी आज सुबह आधा दर्जन वाहन कोहरे के चलते आपस में टकरा गए जिसमें तीन लोगों को मामूली चोट आई है।

भाषा सं रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें