Advertisment

DU Admission List: कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर ! यूजी के लिए विश्विद्यालय ने सीटों के आवंटन की दूसरी सूची की जारी

author-image
Bansal News
DU Admission List: कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर ! यूजी के लिए विश्विद्यालय ने सीटों के आवंटन की दूसरी सूची की जारी

नई दिल्ली। DU Admission List  दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीटों के आवंटन की दूसरी सूची जारी कर दी है और इसमें शामिल कुल 145 अभ्यर्थियों ने उन्हें आवंटित कॉलेज तथा पाठ्यक्रम स्वीकार भी कर लिए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

जानें विश्वविगद्यालय से क्या मिली जानकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय के पंजीयक विकास गुप्ता ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने रविवार देर रात करीब एक बजे सूची जारी की। छात्र डैशबोर्ड पर जाकर उन्हें आवंटित सीट को स्वीकृत कर सकते हैं। सुबह चार बजे तक इनमें से 145 छात्रों ने पहले ही सीटें मंजूर कर ली हैं।’’ छात्रों के पास आवंटित सीटों को स्वीकार करने के लिए एक नवंबर तक का वक्त है। दिल्ली विश्वविद्यालय के पहले चरण के सीटों के आवंटन में 59,100 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिया है। पहला चरण पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय ने रिक्त सीटों को दूसरे चरण में शामिल किया है।

du ug admissions 2022 du ug admission 2022 du second merit list date du second merit list 2022 du second merit list du second list 2022 du csas second allotment list 2022 du csas allocation list du admissions du 2nd merit list 2022 date du 2nd merit list 2022 du 2nd merit list delhi university ug second merit list 2022 Delhi University Admissions csas portal admission.uod.ac.in 2nd merit list of du 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें