Advertisment

DSP Babli Motivational Story: संघर्ष को मिली पहचान, ड्यूटी के साथ मेहनत कर महिला सिपाही ने दिखाया कमाल, जानें खबर

ऐसा ही कारनामा बेगूसराय की कार्यरत एक प्रतिभा की धनी महिला सिपाही ने कर दिखाया है जहां पर अब वे डीएसपी का प्रभार संभालेगी।

author-image
Bansal News
DSP Babli Motivational Story: संघर्ष को मिली पहचान, ड्यूटी के साथ मेहनत कर महिला सिपाही ने दिखाया कमाल, जानें खबर

बिहार। DSP Babli Motivational Story कहते है जिसके सपने में लगन और संघर्ष में खनक हो वो हर मुसीबतों को पार कर मंजिल तक पहुंच ही जाते है ऐसा ही कारनामा बेगूसराय की कार्यरत एक प्रतिभा की धनी महिला सिपाही ने कर दिखाया है जहां पर अब वे डीएसपी का प्रभार संभालेगी।

Advertisment

जानें होनहार सिपाही के संघर्ष की कहानी

आपको बताते चलें कि, हाल ही में सिपाही से डीएसपी बनी बबली को राजगीर प्रशिक्षण केंद्र के लिए विरमित करने के पूर्व बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया. बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रकोष्ठ में उन्हें सम्मानित किया गया है। यहां पर उनकी संघर्ष की कहानी बताते चले तो, भागलपुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी बबली ने 2015 में खगड़िया में बतौर कांस्टेबल सेवा की शुरूआत की थी.  वर्तमान में वह पुलिस लाइन बेगूसराय में पदस्थापित हैं बताया जा रहा है कि, उन्होंने कठिन परिश्रम और पक्का इरादा ने घर की आर्थिक परेशानियों के कारण उन्होंने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रयास जार रखा और यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली है। जहां पर अब वे डीएसपी की ड्यूटी निभाएंगी।

2015 को कांस्टेबल का संभाला था प्रभार 

आपको बताते चलें कि, इस महिला सिपाही ने 2015 में कांस्टेबल पद पर पदभार संभाला था। जहां पर वे  ड्यूटी के बाद समय निकाल कर न सिर्फ अपना सपना साकार किया है बल्कि उन्होंने सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है उनकी इस खुशी में सात माह के बच्चे, उनके पिता व पति को बधाई दी है सभी उनकी इस लगन की सराहना की है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें