Advertisment

cgrape: घसीट कर ले गया दिव्यांग को, दिल दहला देने वाली घटना

cgrape: घसीट कर ले गया मासूम को, रेप के बाद गुप्तांग में डाला रॉड...दिल दहला देने...dragged the innocent, after the rape, the rod was....

author-image
Gourav Sharma
cgrape: घसीट कर ले गया दिव्यांग को, दिल दहला देने वाली घटना

छत्तीसगढ़ में मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ यह दरिंदगी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हुई है। जहां एक शैतान पहले महिला को घसीट कर ले गया। उनके साथ दुष्कर्म के बाद इसने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड दी। और उसे फेक दिया जब लोगों ने सड़क बुरी हालत में उसे देखा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार उस मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को उस दानव ने नहीं छोड़ा।

Advertisment

58 साल की थी महिला

58 साल की इस बुजुर्ग महिला की मौत को पुलिस ने शुरू में एक हादसा मान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के साथ ना सिर्फ बेरहमी के साथ मारपीट की गई है बल्कि उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को भी अंजाम दिया गया है।

CCTV फुटेज में पुलिस को दिखा आरोपी

इसके बाद पुलिस ने अपने जांच के एंगल को बदला और इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक शख्स इस बुजुर्ग महिला को घसीट कर ले जाता हुआ नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई। जल्द ही खुलासा हुआ कि युवक का नाम किशन यादव है।

आरोपी(किशन )ने सुनाई हैवानियत की कहानी

पुलिस ने जल्दी ही किशन यादव की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद किशन यादव ने पुलिस को जो हैवानियत की कहानी सुनाई उसे सुनकर वो भी दंग रह गए। किशन ने पुलिस को बताया कि वो जबरन मानसिक रुप से दिव्यांग महिला को खींच कर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उनके साथ दुष्कर्म किया। किशन के मुताबिक जब महिला ने उसका विरोध किया और उसे धक्का दिया तो उसने लोहे की रॉड महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दी।

Advertisment

लेकिन इतने पर भी किशन की हैवानियत खत्म नहीं हुई। उसने महिला की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। उसने पुलिस को बताया कि महिला विरोध कर रही थी इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। बहरहाल अब किशन यादव कानून की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें