Advertisment

Bihar Voter List 2025 Updates: बिहार में नई वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख नाम हटाए गए, 1 सितंबर तक वोटर डिटेल्स अपडेट करें

Bihar Voter List 2025 Updates: बिहार में वोटर लिस्ट 2025 का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से 1 सितंबर 2025 तक विवरण अपडेट कराने की अपील की है।

author-image
Shaurya Verma
Draft Voter List 2025 released in Bihar add name till september 1 hindi news zxc

हाइलाइट्स

  • बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2025 जारी
  • 65 लाख नाम हटे, 7.24 करोड़ वोटर्स सूची में
  • 1 सितंबर तक वोटर डिटेल्स अपडेट करें
Advertisment

Bihar Voter List 2025 Updates: बिहार में वोटर लिस्ट (Bihar Voter List 2025) के नवीनीकरण (Renewal) की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के निर्देश पर 1 अगस्त 2025 को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 90,712 मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची (Draft Voter List) प्रकाशित कर दी गई है।

इस प्रक्रिया के तहत सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे 1 सितंबर 2025 तक अपने फोटो और विवरण संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंप दें, ताकि उन्हें नया वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) जारी किया जा सके।

65 लाख नाम हटे

नई सूची के अनुसार, 65 लाख से अधिक नामों को हटाया गया है। इनमें वे लोग शामिल हैं जो या तो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं या राज्य से बाहर स्थानांतरित हो गए हैं। फिलहाल, 7.24 करोड़ वोटर्स का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल है।

Advertisment

राज्य के 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) ने यह सूची सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को सौंप दी है। साथ ही, एक अलग सूची भी जारी की गई है जिसमें उन मतदाताओं के नाम हैं जो 24 जून की सूची में थे, लेकिन अब नई सूची से गायब हैं।

1.60 लाख BLA मैदान में सक्रिय

इस वोटर लिस्ट संशोधन अभियान (voter list revision campaign) में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1.60 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी भाग ले रहे हैं। ये एजेंट अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की निगरानी कर रहे हैं और लोगों को जागरूक करने में सक्रिय हैं।

कैसे जांचें अपना नाम वोटर लिस्ट में?

हर नागरिक https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर EPIC नंबर या नाम के माध्यम से अपने विवरण की जांच कर सकता है। यदि किसी प्रकार की गलती, छूट या गड़बड़ी पाई जाती है, तो वह क्लेम या आपत्ति दर्ज कर सकता है।

Advertisment

ब्लॉक और निकाय कार्यालयों में विशेष कैंप

1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक राज्य के सभी ब्लॉक सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों (Block cum Zonal Offices and Municipal Body Offices) में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाए गए हैं। इन कैंपों में नागरिक नाम जोड़ने, सुधार करने या फोटो जमा करने जैसी प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं।

युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान

1 जुलाई से 1 अक्टूबर 2025 के बीच 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 3,223 युवाओं ने अपना फॉर्म और घोषणा पत्र भरकर जमा किया है।

किसी राजनीतिक दल ने नहीं की आपत्ति

1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 2 अगस्त दोपहर 3 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की गई है। यह दर्शाता है कि अब तक की प्रक्रिया पर सभी पक्ष संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

Advertisment

ध्यान दें

बिहार में वोटर लिस्ट अपडेट 2025 (Bihar Voter List 2025 update) की प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है। नई वोटर आईडी बनवाने, नाम जोड़ने या सुधार कराने का यह सुनहरा मौका है। सभी योग्य नागरिकों से अनुरोध है कि वे 1 सितंबर 2025 से पहले अपनी जानकारी अपडेट करा लें, ताकि आगामी चुनावों में बिना किसी बाधा के मतदान कर सकें।  

वोटर लिस्ट से तेजस्वी यादव का कटा नाम: EX डिप्टी CM बोले-अब मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा, चुनाव आयोग ने कहा उनका दावा गलत

बिहार के मतदाता सूची से जुड़े विवाद पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और चुनाव आयोग के बीच एक विवाद सामने आया है। तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनका नाम नई मतदाता सूची में नहीं है, जिसे चुनाव आयोग द्वारा गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद जारी किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment

Voter ID Update Bihar New Voter Card Bihar How to Check Voter List ECI Voter Bihar Draft Voter List Bihar BLO Bihar 2025 Bihar Voter List Update Bihar Voter List 2025 Updates: Bihar Voter List 2025 Bihar Voter Form Submission Bihar Voter Camp
Advertisment
चैनल से जुड़ें