Advertisment

Dr Reddy's Labs Q3 Profit : डॉ रेड्डीज को तीसरी तिमाही में 27.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को चालू वित्त वर्ष की तीसरी  (Dr Reddy's Labs Q3 Profit) में एकीकृत आधार पर 27.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी को साल भर पहले की समान तिमाही में 538.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

author-image
Bansal News
Dr Reddy's Labs Q3 Profit : डॉ रेड्डीज को तीसरी तिमाही में 27.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को चालू वित्त वर्ष की तीसरी  (Dr Reddy's Labs Q3 Profit) में एकीकृत आधार पर 27.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी को साल भर पहले की समान तिमाही में 538.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने शेयर बाजारों (Share Markets) को इसकी जानकारी दी।

Advertisment

कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान परिचालन से उसका कुल राजस्व (Total Revenue) 4,941.9 करोड़ रुपये रहा, जो साल भर पहले के 4,397.1 करोड़ रुपये से 12.38 प्रतिशत अधिक है।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के को-चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) जीवी प्रसाद (G. V. Prasad) ने कहा, ‘‘हमने ब्याज व कर आदि से पहले की कमाई में वृद्धि की गति को बरकरार रखा है। कुछ नये अधिग्रहण की वजह से लाभ पर थोड़ा असर पड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी स्पूतनिक-वी टीके के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों में अच्छी प्रगति कर रही है।

Advertisment

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Labs) का शेयर बीएसई (Share BSE) पर 3.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,726.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बीएसई डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज Share Markets Share BSE MD Dr Reddy's Labs G. V. Prasad Dr Reddy's Labs Shares Dr Reddy's Labs Q3 Profit Dr Reddy's Labs Q3 Preview Dr Reddy's Labs business news in hindi business news Bansal News Live Tv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें