Advertisment

Doodh Ke Upay : दूध के इन उपायों से पलट सकती है आपकी किस्मत, बस करना होगा ये काम

author-image
Preeti Dwivedi
Doodh Ke Upay : दूध के इन उपायों से पलट सकती है आपकी किस्मत, बस करना होगा ये काम

नई दिल्ली। Doodh Ke Upay: वैसे तो कच्चा दूध कई तरह से सेहत Vastu tips के लिए लाभकारी होता है। Hindu religion इतना ही नहीं पूजा—पाठ में भी इसका उपयोग खास तरीके से होता है। इतना ही नहीं पूजा—पाठ और तंत्र साधना में भी इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु और धर्म शास्त्र में कच्चे दूध के कुछ ऐसे उपाए बताए गए हैं। जिन्हें करके आप भी अपनी किस्मत में बदलाव ला सकते हैं। इतना ही नहीं जीवन में आ रही कठिनाइयों और परेशानियों को दूर करने के लिए आप भी जान लें क्या हैं इसके उपयोग।

Advertisment

दूध के खास उपाय

पहला उपाय —
पहला उपाय रविवार के दिन से जुड़ा है। जो आर्थिक समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इस उपाय में आपको एक गिलास दूध लेना है। फिर इसे अपने सिर पास रख कर सो जाएं। अगले दिन सुबह इस दूध को गिलास को बिना मुंह बोले बबूल के पेड़ की जड़ डाल दें। ये उपाय आपके जीवन में आने वाली पैसों संबंधी समस्याओं को दूर कर सकता है।

दूसरा उपाय —
अगर आपको बुरे ख्याल आते हैं। या आप किसी चीज से जल्दी घबरा जाते हैं तो आपको मंगलवार के दिन का ये उपाय जरूर करना चाहिए। इस उपाय के अनुसार आपको थोड़ा सा चावल और दूध लेना है। फिर इस चावल को दूध से धो लें। इस दूध को बहते पानी या झरने में बहा दें। ये उपाय आपके जीवन की नकारात्मक एनर्जी को दूर कर देगा।

तीसरा उपाय —
तीसरा उपाय बेहद खास है। वैसे तो लोग शिवलिंग को कच्चे दूध में जल मिलाकर चढ़ाते ही है। पर क्या आप जानते हैं कि ये उपाय आपके जीवन की समस्याओं को भी दूर करता है। इसमें आपको करना ये हैं कि सुबह उठकर स्नान करके शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही होने लगती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपकी कुंडली में विपरीत स्थिति में बैठै ग्रह शुभ फल देना शुरू कर देते हैं। अगर आप ये उपाय निरंतर 7 सोमवार को करते हैं तो आपकी सारी मन्नत पूरी होती हैं।

Advertisment

चौथा उपाय —
चौथा उपाय भी भगवान शिव से जुड़ा है। इसमें आपको सोमवार की रात को शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध में पानी मिलाकर ” ॐ जूं सः” मंत्र का 108 बार जाप करना है। ऐसा करना आपके जीवन में आने वाली स्वास्थ्य संबंधी सभी परेशानियों को दूर करता है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले।

दूध टोटके दूध के प्रयोग दूध के उपाय कच्चे दूध के सरल उपाय कच्चे दूध के उपाय vidhi-upaaye uses of milk topnews spiritual Remedies of milk milk tricks Kachche doodh ke upay kachche doodh ke saral upay hindi news Dudh Ke Upay Doodh Ke Upay
Advertisment
चैनल से जुड़ें