Advertisment

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर आज भूल कर भी न जाएं इस जगह, भारी पड़ सकती है गलती

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर आज भूल कर भी न जाएं इस जगह, भारी पड़ सकती है गलतीपढ़ें पूरी खबर बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर आज भूल कर भी न जाएं इस जगह, भारी पड़ सकती है गलती

Mauni Amavasya 2024 Upay: इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य की मानें तो आज कुछ खास उपाय (Mauni Amavasya Upay)  किए जाएं, तो आपको जीवन में अनंत कोटी के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जानेंगे कि मौनी अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार मौनी अमावस्या पर प्रातः काल मौन होकर पवित्र नदियों में स्नान करने से अनंत कोटी पुण्यों का फल प्राप्त होता है।

   मौनी अमावस्या 2024 आज (Mauni Amavasya 2024)

फरवरी में माघ महीने की अमावस्य तिथि 9 फरवरी की सुबह 7 बजे आ गई है। यानी अमावस्या उदया तिथि आने की वजह से मौनी अमावस्या आज 9 फरवरी को ही मनाई जा रही है।

   मौनी अमावस्या मुहूर्त (Mauni Amavasya 2024 Muhurat) 

मौनी अमावस्या तिथि प्रारंभः 9 फरवरी सुबह 7 बजे से पूरे दिन रहेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1755827106976583729

   शमशान घाट भूल कर भी न जाएं

कहते हैं अमावस्या का दिन टोटका करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इसलिए इस दिन कोशिश करें कि आप शमशान घाट भूल कर भी न जाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप पर बुरी आत्माएं या गलत शक्तियां हावी हो सकती हैं।

Advertisment

   मौनी अमावस्या पर क्या करें, क्या नहीं  (Mauni Amavasty Do and Donts) 

मौनी अमावस्या के दिन देर तक सोने की मनाही है। यानि इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कलह हार आदि से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो इससे पितर नाराज हो जाते हैं। उनकी कृपा आप पर नहीं बरसती है।

   गरुण पुराण के अनुसार भूल कर भी न करें ये काम 

ऐसा भी माना जाता है ​कि इस दिन बच्चों को डांटना नहीं चाहिए। बच्चों से किसी भी तरह के गलत और कटु शब्द नहीं बोलना चाहिए।

इस दिन भूलकर भी मांस ​मदिरा का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस सबसे दूरी बनाने मे ही आपकी भलाई है।

Advertisment

जहां तक हो इस दिन सादा भोजन ग्रहण मौनी अमावस्या के दिन सात्विक जीवन जीना चाहिए।

इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार माना जाता है अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान को आजीवन दुख भोगती है।

mauni amavasya 2024 Mauni Amavasya 2024 do an dont Mauni Amavasya 2024 in hindi Mauni Amavasya 2024 ke upay
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें