Advertisment

भारत से यूक्रेन पहुंचा कुत्ता, कुत्ते ने मांगी भारत से मदद

भारत से यूक्रेन पहुंचा कुत्ता, कुत्ते ने मांगी भारत से मदद dog living in ukraine sought Indias help vkj

author-image
deepak
भारत से यूक्रेन पहुंचा कुत्ता, कुत्ते ने मांगी भारत से मदद

Indian Dog Reached Ukraine : यूक्रेन पर रूस लगातार हमले पर हमले करता जा रहा है। हमले का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन के लोग समेत यूक्रेन में बसे दुनिया के कई नागरिकों की जिंदगी दांव पर है। भारत कें कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए है। भारतीय छात्र लगातार भारत सरकार से अपने वतन वापसी की गुहार लगा रहे है। इसी बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रहने वाले एक कुत्ते ने भारत से मदद मांगी है। दरअसल, भारत से मदद मांगने वाला कुत्ता भारत के केरल के कोच्चि का रहने वाला है। कुत्ते ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से गुहार लगाई है।

Advertisment

कुत्ते ने मांगी भारत से मदद्!

भारत से मदद की गुहार लगाने वाले कुत्ते का नाम चपाती है। कुत्ते ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से मदद मांगी है। कुत्ते ने पोस्ट में लिखा है कि भारत माता, लाखों शांतिपूर्ण यूक्रेनियन और निर्दाेष जानवरों की तरह मेरे परिवार का जीवन खतरे में है। भारत माता, चुप मत रहो! सड़कों पर जाओ और यूक्रेनियों के लिए बोलो।

केरल से युक्रेन कैसे पहुंचा कुत्ता

खबरों के अनुसार साल 2017 में यूक्रेनी कपल यूजीन पेट्रस और क्रिस्टीना मासालोवा भारत घूमने आए थे। उस दौरान वह केरल भी गए थे। केरल में कपल ने एक भूखे कुत्ते को देखा तो उन्हें कुत्ते पर दया आ गई और उसे भूखा मरने से बचाया। इसके बाद कपल कुत्ते को लेकर यूक्रेन चला गया। यूक्रेन जाने के बाद कपल जहां भी जाते चपाती भी उनके साथ जाता। जब यह कपल यूक्रेन की राजधानी कीव में रहने के लिए पहुंचा तो अपने साथ इस कुत्ते को भी ले गए। अब यूक्रेन पर रूस के हमले से वहां की स्थित विकट हो गई है। ऐसे में कुत्ते के लिए कपल ने भारत से मदद की गुहार लगाई है।

कुत्ते पर सोशल मीडिया पर अकाउंट

आपकों बता दें कि चपाती नामक कुत्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। कुत्ते का इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट है। चपाती के सोशल अकाउंट्स को यूक्रेनी कपल हैंडिल करते है। कपल चपाती से जुड़े फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। कपल ने हाल ही में भारत से यूक्रेन पर हो रहे हमले को रोकने की मदद की गुहार लगाई है।

Advertisment

एयर इंडिया पहुंची रोमानिया के बुखारेस्ट

भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को घर वापस लाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। वही आज एयर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट पहुंच गई है। एयर इंडिया का विशेष विमान आज भारतीय छात्रों को लेकर भारत के लिए रवाना होगा। एयर इंडिया ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए 2 फ्लाइट्सों का संचालन करेगा। इस बात की जानकारी खुद एयर इंडिया ने दी है।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ने कहा हम झुकेंगे नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम झुकेंगे नहीं, हम आखिरी समय तक डंट के रूस का मुलाबला करेंगे। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका की पेशकश को खारिज करते हुए कहा है कि लड़ाई यहां है। हमे हथियारों की जरूरत है, सवारी की नहीं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के इस बयान की तारीफ सोशल मीडिया पर खूब की जा रही है।

zara hatke vladimir putin announces military operation in ukraine USA Ukrainian Couple Dog ukraine russia war ukraine russia news ukraine russia conflict ukraine russia ukraine news ukraine invasion ukraine crisis Ukraine Ask Help India ukraine Travelling Chapati News russua-ukraine stand-off russia-ukraine war 2022 russia-ukraine tensions news updates russia-ukraine stand-off 2022 Russia-Ukraine fight Russia-Ukraine Crisis russia-ukraine conflict latest news updates russia-ukraine conflict 2022 russia vs ukraine Russia Ukraine War News Update Russia Ukraine War News Today russia ukraine war russia ukraine tensions russia ukraine news russia ukraine latest news russia ukraine conflict russia ukraine russia news russia declares war on ukraine russia decalres war on russia latest news updates russia attacks ukraine Russia putin Kochi Born Dog Chapati Kerala Dog Reached Ukraine Chapati Dog News Update
Advertisment
चैनल से जुड़ें