Advertisment

AIIMS Doctor Heart Surgery : धरती के भगवान का चमत्कार ! सिर्फ 90 सेकंड में मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के दिल की सफल सर्जरी , जानिए खबर

जहां दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगूर जितने छोटे दिल की सफल सर्जरी की। यह सर्जरी मात्र 90 सेकंड में डॉक्टर ने कर दिखाई है।

author-image
Bansal News
AIIMS Doctor Heart Surgery : धरती के भगवान का चमत्कार ! सिर्फ 90 सेकंड में मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के दिल की सफल सर्जरी , जानिए खबर

नई दिल्ली। AIIMS Doctor Heart Surgery कहते है धरती पर डॉक्टर भगवान के रूप में है जिसका कारनामा हमने महामारी कोरोना में देखा था ऐसा ही हाल ही में चमत्कार हुआ है जहां दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगूर जितने छोटे दिल की सफल सर्जरी की। यह सर्जरी मात्र 90 सेकंड में डॉक्टर ने कर दिखाई है।

Advertisment

महिला को दिया जीवनदान

आपको बताते चलें कि, यह सफल सर्जरी AIIMS के कार्डियोथोरासिक साइंस सेंटर में किया गया। AIIMS के डॉक्टरों की टीम ने यह प्रोसिजर पूरा किया। अब टीम बच्चे के हार्ट चैम्बर्स की ग्रोथ को मॉनिटर कर रही है। बताया जा रहा है कि, जिस 28 वर्षीय महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की सफल सर्जरी की है उनकी पिछली तीन प्रेग्नेंसी लॉस हो गई थीं। डॉक्टरों ने महिला को बच्चे की हार्ट कंडीशन के बारे में बताया था और इसे सुधारने के लिए ऑपरेशन की सलाह दी थी, जिसे महिला व उसके पति ने मान लिया। डॉक्टरों ने कहा कि, जब बच्चा मां के गर्भ में होता है, तब भी कुछ गंभीर तरीकों के हार्ट डिजीज का पता लगाया जा सकता है। अगर इन्हें गर्भ में ही ठीक कर दिया जाए तो जन्म के बाद बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना बढ़ जाती है और बच्चे का सामान्य विकास होता है।

देखें वीडियो

— Bansal News (@BansalNewsMPCG) March 16, 2023

इस तकनीक से कर दिखाया

आपको बताते चलें कि, दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने बच्चे की सर्जरी की है जिसका नाम बैलून डाइलेशन बताया जाता है। इसमें अल्ट्रासाउंड गाइडेंस में ऑपरेशन शुरू किया जाता है जिसमें डॉक्टरों ने बताया कि, मां के पेट से बच्चे के दिल में एक सुई डाली। फिर बैलून कैथेटर की मदद से हमने बंद वॉल्व को खोला ताकि ब्लड फ्लो बेहतर हो सके। हम उम्मीद करते हैं कि सर्जरी के बाद बच्चे का दिल बेहतर तरीके से विकसित हो पाएगा और जन्म के समय दिल की बीमारियों का खतरा कम रहेगा। लेकिन डॉक्टर ने यह भी बताया कि, ऑपरेशन गर्भ में पल रहे बच्चे की जान के लिए खतरनाक भी हो सकता है इसलिए इसे बहुत संभल कर परफॉर्म करना होता है। ज्यादातर हम जब ऐसे प्रोसिजर करते हैं, तो वे एंजियोप्लास्टी के तहत होते हैं, लेकिन इसे एंजियोप्लास्टी के तहत नहीं किया जा सकता था। इसमें हार्ट चेंबर को पंक्चर किया जाता है। अगर इसमें कोई चूक हुई या समय अधिक लगा तो बच्चे की जान भी जा सकती है। इसलिए बहुत जल्दी और सटीक अनुमान के साथ परफॉर्म किया जाता है।

Advertisment
मेडिकल साइंस भ्रूण के दिल का ऑपरेशन दिल्ली एम्स heart surgery of child in mothers womb heart surgery of child Delhi Surgery balloon dilation procedure balloon dilation AIIMS Surgery AIIMS
Advertisment
चैनल से जुड़ें