Advertisment

डॉक्टर्स की लापरवाही: 70 साल की महिला को एक साथ दो बार लगा दी वैक्सीन, अब दे रहे खूब पानी....

author-image
Bansal News
डॉक्टर्स की लापरवाही: 70 साल की महिला को एक साथ दो बार लगा दी वैक्सीन, अब दे रहे खूब पानी....

बैतूल। प्रदेश में कोरोना का कहर अपने चरम पर है। जहां रोजाना प्रदेशभर से हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं सरकार द्वारा वैक्सीन भी तेजी से लगाई जा रही है। प्रदेश के बैतूल जिले में वैक्सीन लगाने के दौरान डॉक्टर्स की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। डॉक्टर्स ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को दो बार कोरोना वैक्सीन की डोज लगा दी। यह डोज महिला को एक साथ दी गई।

Advertisment

डॉक्टर्स की इस लापरवाही के कारण महिला के परिवार वाले काफी परेशान होते रहे। हालांकि डॉक्टर्स ने बाद में यह सफाई दी है कि महिला के हाथ में निडल हिल जाने के कारण दूसरी बार डोज दिया गया है। वहीं महिला के परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला बैतूल जिले का है। यहां के सदर इलाके में रहने वाली 70 साल की सियाबाई डोंगरे कोविड वैक्सीन की डोज लगवाने वैक्सिनेशन सेंटर पहुंची थीं।

हरकत में आया अस्पताल का स्टाफ
यहां महिला को डॉक्टर्स ने दो बार वैक्सीन लगा दी। सियाबाई ने बताया कि मुझे दो बार सुई चुभने का अहसास हुआ। जब सियाबाई ने यह बात अपने बेटे को बताई को उसने डॉक्टर्स ने जानकारी मांगी। डॉक्टर्स ने यह हवाला दिया कि एक बार निडल हिल जाने के कारण दूसरी बार वैक्सीन लगाई गई है। वहीं महिला और बेटे का आरोप है कि लापरवाही के कारण दो बार वैक्सीन का डोज दिया गया है। शिकायत के बाद अस्पताल का स्टाफ भी हरकत में आया।

महिला की जांच की गई है। वहीं मौजूद डॉक्टर्स ने महिला को अधिक पानी पीने और आराम करने की सलाह दी है। हालांकि डॉक्टर्स ने महिला और उसके परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि कोई समस्या नहीं है। ज्यादा पानी और आराम करने से सब ठीक रहेगा। वहीं महिला और उसके परिवार वाले इस बात से घबराए हुए हैं कि यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें