Advertisment

डॉक्टर ने गला घोंटकर असिस्टेंट की हत्या, कुत्ते के साथ युवती का दफनाया शव, जबलपुर में युवती से दरिंदगी

सतना। जिले के एक डॉक्टर ने अपनी doctor killed assistant असिस्टेंट की हत्या की। हत्या के बाद डॉक्टर ने उसे क्लीनिक के पास ही दफना दिया। किसी को शक न हो, इसलिए युवती के शव के ऊपर कुत्ते को दफन कर दिया।

author-image
Bansal News
Bhopal: भोपाल की महिला खिलाड़ी की रोहतक में मिली लाश, शव को जलाने का किया गया प्रयास, जेब से निकला यह सुराग...

सतना। जिले के एक डॉक्टर ने अपनी doctor killed assistant असिस्टेंट की हत्या की। हत्या के बाद डॉक्टर ने उसे क्लीनिक के पास ही दफना दिया। किसी को शक न हो, इसलिए युवती के शव के ऊपर कुत्ते को दफन कर दिया। युवती के माता-पिता को डेंटिस्ट झांसा देता रहा कि उसकी नौकरी कहीं और लग गई है। वह कुछ दिनों बाद लौट आएगी।

Advertisment

परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की

जब कई दिन बीत गए और प​रिजनों को बेटी का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने युवती की काल डिटेल निकाली तो उसकी आखिरी लोकेशन क्लीनिक के पास ही मिली। पुलिस ने ​फिर डॉक्टर से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक विभा केवट (24) एलएलबी की छात्रा थी, वह मल्लाहन टोला धवारी में रहती थी। वहीं आशुतोष कन्या धवारी स्कूल के शिक्षक का बेटा है, वह शिवराजपुर का मूल निवासी है। यहां एमपीईबी कॉलोनी में रहता है।

डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने ही की हत्या

विभा शहर में कलेक्टोरेट भवन के पास फैमिली दंत चिकित्सालय में डॉ. आशुतोष त्रिपाठी की क्लीनिक पर असिस्टेंट का काम करती थी। वह 14 दिसंबर 2020 से लापता थी। उसकी हत्या डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने ही की थी।

युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया
जबलपुर जिले में 19 साल की एक युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां युवती के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। युवती शुक्रवार को नर्मदा जयंती के मौके पर घूमने के लिए गई थी। यहां रहने वाला उसका दोस्त उसे बहला फुसला कर अपने घर ले आया।इसके बाद उसने अपने सूने मकान में युवती को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद आरोपी के दोस्त ने भी युवती के साथ दरिंदगी की। आरोपियों के कब्जे से छूटकर युवती ने अपनी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisment
woman strangled raped mp news in hindi MP Breaking News girl Jabalpur dog doctor strangled doctor killed assistant doctor CG Breaking News buried body buried Breaking News body bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Assistant
Advertisment
चैनल से जुड़ें