Advertisment

MP News: रीवा में डॉक्टर को पीट पीटकर मार डाला, नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर ने साथियों के साथ किया हमला, 5 पर FIR

MP News: रीवा में डॉक्टर को पीट पीटकर मार डाला, नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर ने साथियों के साथ किया हमला, 5 पर FIR

author-image
BP Shrivastava
MP News

MP News

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा में नशा मुक्ति केंद्र (एनजीओ) में पदस्थ एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि डॉक्टर NGO डायरेक्टर की पत्नी से फोन पर बातचीत करता था। इसी बात से आरोपी नाराज था। पुलिस ने एनजीओ डायरेक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिस में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो आरोपी अभी फरार (MP News) है।

Advertisment

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर में रुद्र सेनगुप्ता (53, BHMS)रहते थे। वे पद्मधर कॉलोनी में संचालित न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र (NGO) में ढाई साल से डॉक्टर थे। घटना के दिन ही गंभीर हालत में डॉक्टर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने प्रसून तिवारी, शशांक तिवारी और प्रियंका तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सेंटर को सील कर दिया (MP News) है।

आरोपियों ने डॉक्टर को काम के बहाने बुलाया, फिर की पिटाई

पुलिस के मुताबिक आरोपी नीलेश तिवारी ने डॉ. रूद्र सेनगुप्ता को फोन कर ऑफिस बुलाया। कहा कि जरूरी काम से बैकुंठपुर चलना है। इसके बाद डॉक्टर सेनगुप्ता नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे। यहां केंद्र डायरेक्टर शशांक तिवारी, नीलेश तिवारी और राजकुमार तिवारी और प्रसून तिवारी सहित एक महिला प्रियंका तिवारी पहले से बैठे हुए (MP News) थे।

आरोपियों ने मिलकर किया हमला

आरोपियों ने पहले तो डॉक्टर से पूछताछ की। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई। इसी दौरान आरोपियों ने मिलकर डॉ. रूद्र सेनगुप्ता पर हमला कर दिया। डॉक्टर के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। शरीर के कई हिस्सों से खून बहने लगा था। गंभीर हालत में डॉक्टर ने अपने घर वालों को सूचना दी और फिर परिजन उसे अस्पताल ले (MP News) गए।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Mohan Cabinet: नगर पालिका संशोधन विधेयक, साइबर तहसील, EOW ऑफिस खोलने समेत हुए ये बड़े फैसले!

पुलिस ने क्या कहा?

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में घटना की वजह संदेह बताया जा रहा है, प्रसून तिवारी को शंका था कि डॉ. रुद्र सेनगुप्ता उनकी पत्नी से बात करता था। इसे लेकर प्रसून तिवारी और उनका परिवार डॉ. रूद्र सेनगुप्ता को पहले भी चेतावनी दे (MP News) चुका था।

रीवा में डॉक्टर की हत्या रीवा न्यूज न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र रीवा नशा मुक्ति केंद्र रीवा डॉक्टर की पीट पीटकर हत्या एमपी न्यूज Rewa NEWS New Sankalp De-addiction Center Rewa MP news Doctor murdered in Rewa Doctor beaten to death De-addiction Center Rewa
Advertisment
चैनल से जुड़ें