Advertisment

FACTS: क्या आप जानते है कि कुएं गोल ही क्यो होते है? जानें कारण

FACTS: क्या आप जानते है कि कुएं गोल ही क्यो होते है? जानें कारण FACTS: Do you know why wells are round? Know the reason

author-image
Bansal news
FACTS: क्या आप जानते है कि कुएं गोल ही क्यो होते है? जानें कारण

FACTS: आपने कभी न कभी कुआं तो देखा होगा जिसका इस्तेमाल लोग जमीन के नीचे से पानी निकालने के लिए करते है। अगर आपने देखा होगा तो आपने एक बात जरूर गौर की होगी और वो है कुओं का आकार। कुएं गोल आकार के होते है। तो क्या आप जानते है कि आखिर क्यो ज्यादातर कुओं का आकार गोल ही होता है। अगर नहीं जानते, तो आइए जानते है।

Advertisment

गोल आकार के कुएं मजबूत होते हैं

बता दें कि कुओं को गोल बनाने के पीछे का बड़ा कारण उसकी मजबूती होंना है। दरअसल, आकार गोल होंने के कारण पानी का दबाव कुएं के सभी भाग पर बराबर पड़ता है जिस वजह से कुआं ज्यादा समय तक टिकता है। अगर कुएं को चतुर्भुज आकार में बना दिया जाए, तो पानी का दबाव चारों कोनों पर ज्यादा पड़ेगा, जिस वजह से कुएं की आयु घट जाती है।

बनाने के वक्त होती है आसानी

बता दें कि किसी और आकार में बनाने की अपेक्षा गोल कुआं बनाना आसान होता है। क्योंकि कुएं को ड्रिल करके के बनाया जाता है और मशीन से गोल आकार में ड्रिल करना आसान होता है। जबकि किसी और आकार में कुएं को बनाना बहुत मुश्किल होता है। यही वजह है कि आपने जब भी कही कुआं देखा होगा तो वह गोल आकार का ही होगा।

Why Wells are in Round or Circular Shape Why is the shape of a water well round What is a round shape water tank What are the characteristics of a circular well Well in round Shape Well in circular shape Well viral news trending news Knowledge Section knowledge news interesting facts general knowledge circular shape of well amazing news amazing facts
Advertisment
चैनल से जुड़ें