Advertisment

Language Facts: राष्ट्रभाषा, राजभाषा और मातृभाषा में अंतर जानते है क्या? जानिए

Language Facts: राष्ट्रभाषा, राजभाषा और मातृभाषा में अंतर जानते है क्या? जानिए Language Facts: Do you know the difference between national language, official language and mother tongue? Learn

author-image
Bansal News
Language Facts: राष्ट्रभाषा, राजभाषा और मातृभाषा में अंतर जानते है क्या? जानिए

Language Facts: अक्सर इन सवालों पर बहस छिड़ी रहती है कि ये भाषा हमारी राष्ट्रभाषा है जबकि कोई अन्य हमारी मातृभाषा है। लेकिन क्या आप जानते है कि राष्ट्रभाषा, राजभाषा और मातृभाषा में क्या अंतर है। इसकी पहचान कैसे की जाती है। अगर नहीं तो चिंता की कोई बात नहीं। आज हम आपको बताएंगे।

Advertisment

मातृ भाषा क्या है?

भाषा का पहला चरण मातृ भाषा होती है। इसकी परिभाषा की बात करें तो मातृ भाषा का अर्थ उस भाषा से है जिसमें एक माँ अपने बच्चों से बचपन में बात करती है। कुछ मामलों में स्थिति भिन्न हो सकती है। मान लें कि कोई संयुक्त राज्य में पैदा हुआ था लेकिन उसके माता-पिता फ्रांस से हैं और वे घर पर फ्रेंच में बात करते हैं। वह व्यक्ति अमेरिका में पैदा हुआ था जहां राज्य की भाषा अंग्रेजी है लेकिन उसकी मातृभाषा फ्रेंच होगी क्योंकि उसने पहली भाषा फ्रेंच सीखी थी। दूसरे शब्दों में, मातृभाषा वह पहली भाषा है जिसे कोई व्यक्ति अपने जीवन में ग्रहण करता है।

राष्‍ट्रभाषा क्या हैं?

यह देश की आधिकारिक भाषा होती है और देश का प्रतिनिधित्‍व करती है। यानी हम कह सकते है कि राष्‍ट्रभाषा वह भाषा है जिसका किसी देश में सबसे अधिक प्रयोग होता है। जैसे अंग्रेजी अमेरिका की राष्‍ट्रभाषा है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि भारत की एक बड़ी आबादी हिंदी भाषी है मगर बड़ी संख्‍या ऐसी भी है जो हिंदी न बोलती हैं न समझती हैं। इस वजह से हिंदी हमारी राष्‍ट्रभाषा नहीं है।

राजभाषा क्या हैं?

राजभाषा का अर्थ उस भाषा है जिसका इस्तेमाल प्रशासनिक कार्यों और सरकारी कामकाज के लिए किया जाता है। भारत की बात की जाए तो यहां हिंदी हमारी राजभाषा है। क्योंकि सरकारी दफ्तरों और अन्य जगहों पर अधिकतर काम हिंदी में ही होते है। हिंदी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर 1949 को मिला था।

Advertisment
Official Language national language mother tongue Language Facts interesting facts
Advertisment
चैनल से जुड़ें