Advertisment

जानना जरूरी है : इंसान मौत के बाद भी मारता है डकार, क्या आप जानते है?

जानना जरूरी है : इंसान मौत के बाद भी मारता है डकार, क्या आप जानते है? do-you-know-even-after-death-a-person-can-belch-vkj

author-image
deepak
जानना जरूरी है : इंसान मौत के बाद भी मारता है डकार, क्या आप जानते है?

जानना जरूरी है : इंसान को एक ना एक दिन मौत को गले लगाना ही होता है। इंसान की मौत कब होगी यह तो किसी को पता नहीं होता, लेकिन मौत जरूर होती है। इंसान की मौत के बाद उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते है, लेकिन कुछ ऐसी बाते भी हैं जिनको जानकर आपको हैरानी हो सकती है। कहा जाता है कि इंसान की मौत के बाद उनके नाखून और बाल बढ़ते है, लेकिन क्या आपको पता है कि इंसान मरने के बाद भी डकार मारता है।

Advertisment

मौत के बाद कैसे डकार मार सकता है इंसान

अ​भीतक तो आपने जिंदा इंसान को डकार मारते हुए देखा होगा, लेकिन क्या कभी मरे हुए इंसान को डकार मारते देखा है। जी हां मरने के बाद भी इंसान डकार मार सकता है। दरअसल, जब इंसान की मौत हो जाती है तो उसके शरीर में कई प्रकार की गैस होती है जो बाहर निकलती है। जब ये गैस बाहर निकलती है तो आवाज के साथ बाहर आती है। जैसे की मुंह से गैस बाहर निकलती है तो आवाज होती है तो उसे डकार कहते है।

मारने के बाद होते है कई बदलाव

इंसान की मृत्यू के बाद मृत शरीर में कई तरह के बदलाव होते है। जैसे कि चेहरे की झुर्रियों गायब हो जाती है। चेहरे की त्वचा थोड़ी कड़क हो जाती है। इसके अलावा इंसान का शरीर अकड़ने लगता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इंसान की मौत के बाद उसकी लाश से बदबू आने लगती है।

बर्फ में रखी जाती है डेड बॉडी

जब इंसान की मौत होती है तो उसे ज्यादा दिनों तक नहीं रखा जा सकता, क्योंकि मौत के बाद बॉडी से सड़न की बदबू आने लगती है। यह दुर्गंध इतनी खराब होती है कि आसपास रहना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डेड बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ की सिल्ली पर रखा जाता है ताकि डेड बॉडी सड़े नहीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मरने के बाद शरीर के सभी सिस्टम काम करना बंद कर देते है और कोशिकाएं सड़ने लगती है।

Advertisment
what happened to body after death What happened after death mystery of death life and death Human organ reaction after death death mystery Dead body burp body decomposition
Advertisment
चैनल से जुड़ें