Advertisment

Vastu Tips for Fridge: भूल से भी फ्रिज में न रखें बासी खाना और दवाइयां, घर में बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

घर के रेफ्रिजेरेटर या फ्रिज में कभी भी जूठा या बासी खाना और दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। ये काम घर की वास्तु को बिगाड़ देती हैं।

author-image
Shyam Nandan
Vastu Tips for Fridge: भूल से भी फ्रिज में न रखें बासी खाना और दवाइयां, घर में बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

VastuTips for Fridge: आधुनिक जीवनशैली में रेफ्रिजेरेटर यानी फ्रिज अब विलासिता नहीं बल्कि दैनिक उपयोग में आने वाला एक आवश्यक वस्तु है। यह कहने की बात नहीं है कि आज प्रायः सभी घरों में फ्रिज एक सबसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रिकल एप्लाएंस बन गया है।

Advertisment

वास्तु शास्त्र में घर में फ्रिज रखने के भी नियम हैं। जैसे कि इसे किस दिशा में रखना चाहिए। इसका रंग और स्थापन कमरे की डिजाइन को बैलेंस (संतुलित) करता हो। यह वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक़ हो। साथ ही, इसे इस तरह रखा जाए कि वह देखने में भी अच्छा लगे।

क्या कहते हैं वास्तु विशेषज्ञ

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य और वास्तु विशेषज्ञ बेजान दारूवाला के मुताबिक घर के रेफ्रिजेरेटर या फ्रिज में कभी भी जूठा या बासी खाना और दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। ये वस्तुएं घर की वास्तु को बिगाड़ देती हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती हैं। ऐसा होने पर घर में कई मुश्किलें और परेशानियां आ सकती हैं।

बासी भोजन रखने से होती हैं ये दिक्कतें

कभी भी फ्रिज में जूठा या बासी खाना नहीं रखना चाहिए। ऐसी सामग्रियां रखने से न केवल खाद्यान्न और भोजन की देवी अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं, बल्कि घर का वास्तु भी खराब हो जाता है।

Advertisment

इसलिए फ्रिज में कभी भी अधिक बासी खाना नहीं रखना चाहिए। देवी अन्नपूर्णा और वास्तुदेव के रुष्ट हो जाने घर में अन्न और भोजन की कमी हो जाती है।

फ्रिज में दवाइयां रखने से होती हैं ये परेशानियां

वास्तु शास्त्र के मुताबिक़ फ्रिज में कभी भी दवाइयां और इंजेक्शन नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में अनेकानेक रोगों और बीमारियों का वास हो जाता है। घर के सदस्य अकारण अस्वस्थ होने लगते हैं। यह स्थायी भी हो सकता है।

दवाइयां रखने से बिगड़ जाते हैं ये ग्रह

फ्रिज में दवाइयां और इंजेक्शन रखने से नवग्रहों में से दो ग्रह, राहु और केतु रुष्ट हो जाते हैं। इन दोनों ग्रहों के नाराज होने से धन का अपव्यय और दुरूपयोग बढ़ जाता है। घर में धन की हानि होने लगती है। ग्रहों के प्रभाव की तीव्रता से घर में कंगाली भी छा सकती है।

Advertisment

बहुत ज्यादा भरा हुआ न रखें फ्रिज

अक्सर लोग फ्रिज को घर का मिनी स्टोर रूम बना देते हैं। न केवल काम की चीजें बल्कि अनेकानेक बेकाम के चीजों से फ्रिज को भर देते हैं। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। फ्रिज को कभी भी ज्यादा भरा हुआ नहीं रखना चाहिए।

ये ग्रह हो जाता है ख़राब

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ रेफ्रिजेरेटर यानी भीड़-भाड़ वाला फ्रिज घर में कर्ज बढ़ा देता है और फालतू खर्चे बढ़ जाते हैं। वास्तु नियमों को ध्यान में रखते हुए जूठे और बासी खाने को फ्रिज से दूर रखना चाहिए. अन्यथा, इससे बुध ग्रह खराब होता है. इससे अन्न के साथ-साथ घर में धन की भी भारी कमी हो जाती है।

फ्रिज के ऊपरी हिस्से में होता है इस ग्रह का वास

फ्रिज के ऊपरी हिस्से को हमेशा साफ रखना चाहिए। इस ऊपरी हिस्से में जब तक बहुत जरुरी न हो, कुछ भी न नहीं रखना चाहिए।

Advertisment

वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज के ऊपरी हिस्से में शनि का वास होता है। इसलिए फ्रिज के ऊपरी हिस्से को कभी भी गंदा और भरा हुआ नहीं रखना चाहिए। इससे शनि नाराज हो जाते हैं।

किस दिशा में नहीं रखना चाहिए फ्रिज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज को घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए। इन दिशाओं में फ्रिज रखने से समृद्धि और सुख-शांति में बाधा आती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है।

वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक़ फ्रिज को गलत दिशा और अनुचित स्थान पर रखने से घर में अन्न की किल्लत और धन की कमी हो सकती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips for Fridge: आपका फ्रिज गलत दिशा में तो नहीं है? वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में यहां होना चाहिए फ्रिज

Sawan 2023: बच्चों का नहीं लगता पढ़ाई में मन, सावन में जरूर करें ये उपाय, क्या कहता है वास्तु

Vastu Shastra: खाने के बाद की ये गलतियां बना देंगीं कंगाल, क्या कहता है वास्तु

Advertisment

Vastu Tips: वास्तु में आर्थिक तंगी को दूर करने के क्या हैं उपाय, जानें

Bathroom Vastu Tips: क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में ये वस्तुएं, इस वास्तु दोष से आप जल्द हो जाएंगे कंगाल

फ्रिज वास्तु टिप्स इन हिंदी, फ्रिज में बासी खाना, फ्रिज में दवाइयां, फ्रिज वास्तु टिप्स,  vastu tips for fridge, stale food in fridge, medicine in fridge, fridge vastu and medicine, fridge vastu tips, upper part of fridge and vastu, fridge vastu dosha, vastu tips for fridge in hindi

vastu tips for fridge in hindi vastu tips for fridge upper part of fridge and vastu stale food in fridge medicine in fridge fridge vastu tips fridge vastu dosha fridge vastu and medicine fridge me dwai fridge me basi khana
Advertisment
चैनल से जुड़ें