Advertisment

Sehat Ki Baat: भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, उड़ सकती है रातों की नींद

Sehat Ki Baat: भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, उड़ सकती है रातों की नींद Do not forget to consume these things, it can fly for sleepless nights

author-image
Bansal News
Sehat Ki Baat: भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, उड़ सकती है रातों की नींद

नई दिल्ली। रात में कई बार सैकड़ों करवटें बदलने के बाद भी नींद नसीब नहीं होती। सारी रात छत की सीलिंग को घूरते हुए बीतती है। हमारे हजारों प्रयासों के बाद भी नींद हमारे करीब नहीं भटकती। नींद पूरी न होने से दिमाग में चिढ़चिढ़ापन पनपता है। साथ ही पर्याप्त नींद न लेने से शरीर के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। हालांकि नींद का सीधा संबंध खाने से भी होता है। अगर आप बिल्कुल सही आहार लेते हैं तो आपको नींद भी जल्दी आएगी और आलस्य भी दूर रहेगा। हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जिनका सेवन रात में भूलकर भी न करें। इन चीजों के सेवन से आपकी रातों की नींद तो भागेगी ही साथ ही शरीर में भी आलस्य की मात्रा भरपूर रहेगी।

Advertisment

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेड
कार्बोहाइड्रेड शरीर के लिए एक जरूरी चीज है। इसके बिना ऊर्जा की कमी और भूख मिटाना दोनों ही असंभव है। हालांकि रात में इसके सेवन से किनारा करना चाहिए। हालांकि हमने पहले जरूर सुना है कि अच्छी नींद के लिए कार्बोहाइड्रेड खाया जाता है। लेकिन यह सच नहीं है। अक्सर आपने देखा होगा की जब आप रात में पास्ता जैसी चीजों का सेवन करते हैं, उन दिनों में सोने में बेचैन रहते हैं। ऐसे में रात में कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें और हाई फैट मिल्स को लंच में खाएं। रात में इसके सेवन से बचना चाहिए।

लहसुन
लहसुन खाने में तेज सुगंध और स्वाद पैदा करता है। कई लोग हैं जो बिना लहसुन से बनी सब्जी या फिर दाल का सेवन करते ही नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन का सेवन रात में करने से यह आपकी नींद में वाधा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए दिन में लहसुन खाया जा सकता है। वहीं रात में इसके सेवन से अनिद्र जैसी शिकायत भी देखने को मिल सकती है। इसीलिए लहसुन को रात में खाना पूरी तरह से अनदेखा करना चाहिए।

चॉकलेट
चॉकलेट तुरंत ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। चॉकलेट का कई लोग लगातार सेवन भी करते हैं। हालांकि चॉकलेट दिन में खाने में कोई नुकसान नहीं है। हालांकि चॉकलेट का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। चॉकलेट के सेवन से भी नींद न आने की शिकायत हो सकती है। इसीलिए दिन में चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है। वहीं रात में चॉकलेट को पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन और चीनी अच्छी नींद आने में आपका कुछ भला नहीं करती।

Advertisment
हेल्थ न्यूज हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन हेल्थ टिप्स हेल्थ के फायदे हेल्थ आर्टिकल्स वजन कम कैसे करें लेटेस्ट हेल्थ न्यूज लाइफस्टाइल न्यूज़ रात में क्या ना खाएं नींद टिप्स नींद आने की टिप्स डेली हेल्थ टिप्स what not to eat at night sleeping tips sleep tips lifestyle news latest health news how to lose weight health tips for women health tips health news health benefits health articles daily health tips by sleeping why not eat chocolate first
Advertisment
चैनल से जुड़ें