/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/bihar-marriage.jpg)
बिहार।Bihar marriage इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। वही बिहार के नवादा में एक शादी समारोह था। जिसमें गांव से आए कुछ लोग डीजे चलाने की जिद कर रहे थे। डीजे न चलाने से मना करने पर मनचलों दबंगों ने दुल्हन समेत उसके परिजनों को बुरी तरह पीटा।
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें की मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के सिरदला थाना क्षेत्र पचम्बा बेलदरिया गांव का है। जहां पर एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के कुछ दबंगों ने डीजे चलाने के जिद को लेकर दुल्हन समेत उसके सभी परिजनों को पीटा और दुल्हन मंडप की जगह अस्पताल पहुंच गई। वही सभी परिजनों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Bihar marriage
दुल्हन के चाचा का बयान
वही दुल्हन के घायल चाचा ने अपने बयान में बताया की गांव के प्रमुख के परिवार के उमेश चौहान,रामबालक चौहान,कमलेश चौहान सहित कई लोग हमारे घर पर आकर कहने लगे की शादी का महौल है डीजे तो बजना जरुरी है। इतने पर दुल्हन के परिजनो ने कहा की हम जमीन बैच कर तो लड़की का विवाह कर रहे है। हमारे पास डीजे के लिए पैसे नही है। इतना सुनते ही उन लोगों ने डीजे का ट्रोली लेकर हमारे घर के पास आ गए और हमसे पैसों की मांग करने लगे। जिसे देने से हमने मना कर दिया और फिर जिसके बाद विवाद शुरु हो गया । जिसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के सभी परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना लड़के के पिता को मिली जिसके बाद वो बारात वापस लेकर चले गए। वही इसकी खबर सुनते ही दुल्हन सदमें में है। वो किसी से भी किसी प्रकार की बातचीत नही कर रही । पुलिस ने बताया की इस मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।Bihar marriage
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us