Diwali National Holiday: US सीनेट ने दीपावली को किया राष्ट्रीय अवकाश घोषित, अब घर-घर मनेगी दीपावली

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) में दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। पेंसिल्वेनिया के सीनेटर निखिल सावल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पेंसिलवेनिया राज्य की सीनेट ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। उन्होंने हिंदू त्योहार दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता दी है।

Diwali National Holiday: US सीनेट ने दीपावली को किया राष्ट्रीय अवकाश घोषित, अब घर-घर मनेगी दीपावली

नई दिल्ली।  Diwali National Holiday In US अमेरिका में रहने भारतीयों और भारतीयवंशियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहार दीपावली को अब विदेशों में भी घर—घर मनाया जाएगा। अमेरिका के पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) में दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। पेंसिल्वेनिया के सीनेटर निखिल सावल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पेंसिलवेनिया राज्य की सीनेट ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। उन्होंने हिंदू त्योहार दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता दी है।

Kidney Health : इन इशारों से समझे किडनी खराब होने के संकेत

भारतीयों में खुशी का माहौल— Diwali National Holiday In US
अमेरिकी के पेन्सिलवेनिया में दी गई इस मंजूरी के बाद भारतवंशियों में बड़ी खुशी माहौल का माहौल है। आपको बता दें अमेरिका US के पेन्सिलवेनिया में दीपावली को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के बाद अब लोग बड़ी खुशी से इसे मनाएंगे।

सीनेट ने दी 'नेशनल हॉलीडे' की मंजूरी — Diwali National Holiday In US
अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। आपको बता दें सीनेटर ग्रेग रोथमैन और निखिल सावल ने इसे आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। यानि अब यहां भी दीपावली के अवसर पर राजकीय अवकाश रहेगा।

Panchak 2023: मई में इस दिन से लगेंगे चोर पंचक, जानें क्या होते हैं

पेंसिल्वेनिया में 200,000 दक्षिण एशियाई, बढ़ेगा सद्भाव — 
आपको बता दें गौरतलब है कि पेन्सिलवेनिया में करीब 2 लाख दक्षिण एशियाई रहते हैं। जिनमें से ज्यादातर लोग दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। निखिल ने कहा कि दिवाली को सरकारी अवकाश घोषित कर हम आपसी भाईचारा बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही, हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच सद्भाव को मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल रोशनी का यह पावन पर्व दीपावली यहां लोगों के घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर मनाई जाती है।

अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाने का पर्व है दीपावली —
आपको बता दें सीनेटर निखिल के अनुसार इसे आधिकारिक मान्यता देना जरूरी था, क्योंकि यह अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाने का पर्व है। गौरतलब है कि सीनेटर ग्रेग रोथमैन और निखिल सावल ने ही इसे आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव दिया था। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस को मनाई जाती है। हिन्दू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद माता सीता सहित अयोध्या से लौटे थे।

Diwali National Holiday In US
Diwali 2023 : क्या दीपावली पर भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ ग्वालिन का पूजन है जरूरी, क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article