Advertisment

MP Ayodhya Ram mandir: श्रीराम की प्रतिष्ठा पर MP में दीवाली, महाकाल की भस्म आरती में फुलझड़ी और ओरछा में जलाए 5100 दिये

MP Ayodhya Ram mandir: श्रीराम की प्रतिष्ठा पर MP में दीवाली, महाकाल की भस्म आरती में फुलझड़ी और ओरछा में जलाए 5100 दिये

author-image
Bansal news
MP Ayodhya Ram mandir: श्रीराम की प्रतिष्ठा पर MP में दीवाली, महाकाल की भस्म आरती में फुलझड़ी और ओरछा में जलाए 5100 दिये

MP Ayodhya Ram mandir: आज पूरे देश में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम है, अयोध्या में आज  नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान रामलला विराजेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है।

Advertisment

मध्यप्रदेश में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न और उत्साह भरा माहौल है। प्रदेश में उज्जैन के भगवान महाकाल मंदिर समेत सभी छोटे-बड़े मंदिरों को विशेष तरीके से सजाया गया है। MP में अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहां क्या माहौल है, आइए जानतें हैं।

संबंधित खबरः Ram Mandir Pran-Pratistha: अयोध्या में आज सुबह रामलला की आंखों से हटेगी पट्टी, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिवाली जैसी पूजा

Advertisment

प्रदेशभर में आज धार्मिक आयोजन होंगे। उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में फुलझड़ी जलाकर दिवाली जैसी पूजा की गई। साथ ही ओरछा में श्रीराम राजा मंदिर में 5100 मिट्टी के दीपक जलाकर विशेष पूजा की गई।

आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा होगी। दोपहर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के बाद करीब 6 टन हलवा प्रसाद के रूप में सभी भक्तों को बांटा जाएगा। उज्जैन में 5 फीट 9 इंच की अगरबत्ती बनाई गई तो वहीं गुना में 151 फीट लंबी अगरबत्ती बनाई गई है।

इन अगरबत्तियों को बनाने में घी, चंदन, गोबर, फूल, हवन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। दोनों अगरबत्तियों को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समय प्रज्वलित किया जाएगा।

Advertisment

रीवा के चिरहुलानाथ मंदिर में आज जलाये जाएंगे 21 हजार दीपक

तो वहीं मध्यप्रदेश (MP Ayodhya Ram mandir Update) के रीवा में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की धूम है। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर्व के उपलक्ष्य में रीवा के चिरहुलानाथ मंदिर में आज 21 हजार दिये जलाये जाएंगे। साथ ही मंदिर में अखंड राम चरित मानस और भजन कीर्तन के कार्यक्रम पूरे दिन चलेंगे।

हजारों भक्तों की भीड़ दिन भर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ने वाली है। MP के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल खुद भी पचमठा और चिरहुला मंदिर में कार्यक्रमो में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

संबंधित खबरः Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद

Advertisment

मुरैना में आज मनाई जाएगी दीवाली

वहीं मुरैना में आज दीपावली मनाई जाएगी। जिले के मंदिरों में अखण्ड रामायण का पाठ कीर्तन भजन  चल रहे हैं। अखण्ड रामायण पूर्ण होने पर आज भण्डारा किया जाएगा। शहर में आज कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें शहरवासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

यहां के मंदिरों में जिस समय अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर में पूजा अर्चना शुरु होगी उसी समय यहां भी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही यहां के वासी घरों में भी उसी समय विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। शहर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है, साथ ही रात में पूरे शहर में दीवाली मनाई जाएगी।

ओरछा में जलाए 5100 मिट्टी के दीपक

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ओरछा में भव्य तैयरियां है। ओरछा के राम राजा मंदिर में अयोध्या में 5100 मिट्टी के दीपक जलाए। तो वहीं मंदिर की सजावट भी बहुत खूबसूरत तरीके से की है।

Advertisment

किन्नरों के बनाए राम मंदिर की भी आज होगी प्राण प्रतिष्ठा

श्योपुर जिले में भी थर्ड जेंडर कोमल किन्नर ने अपने ही आश्रम पर भगवान श्री राम का एक मंदिर का निर्माण किया है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा भी अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही होगी।

मंदेर की प्राण प्रतिष्ठा में शहर के तोड़ी बाजार से होते हुए कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें आकर्षक झांकियां और कई अखाड़े के कार्यक्रम भी किए जाएंगे। साथ ही श्री रामकथा का भी आयोजन किया गया है। आज किन्नर कोमल एक कन्या की शादी भी कराएंगी। इसको लेकर पूरे श्योपुर जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः

Kanak Bhawan Ayodhya: अयोध्या के कनक भवन का MP से खास नाता, ओरछा से जाकर भगवान राम यहीं करते हैं रात्रि विश्राम

Advertisment

Aaj ka Panchang: सोमवार को बन रहा ये शुभ-अशुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्‍की, पढ़ें आज का राशिफल

MP News: सीएम मोहन यादव की अपील, राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को बनाए ऐतिहासिक दिन

Chanakya Neeti: चाणक्य द्वारा सिखाए ये तीन संस्कार जीवन में बनाएंगे आपको सफल

ujjain news Ramlala Pran Pratishtha ram raja sarkar ram mandir news RAM MANDIR AYODHYA ram mandir pram pratishtha Orchha NEWS MP news mahakal aarti hindi news grand programs Bansal News Ayodhya news #ayodhya ram mandir
Advertisment
चैनल से जुड़ें