Advertisment

Diwali In America: व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मनाएंगे दीवाली, जानें पूरी खबर अपडेट

author-image
Bansal News
Diwali In America: व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मनाएंगे दीवाली, जानें पूरी खबर अपडेट

वाशिंगटन। Diwali In America अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है।

Advertisment

बाइडन की भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और उनके प्रशासन के सदस्यों के साथ दीपावली मनाने की योजना है। प्रथम महिला जिल बाइडन भी 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में होने वाले इस उत्सव में शामिल होंगी। व्हाइट हाउस में दीपावली के जश्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है।

इस बीच, रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (आरएचसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि ट्रंप अपनी पार्टी के सदस्यों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं के साथ 21 अक्टूबर को अपने मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में दीपावली मनाएंगे। आरएचसी के शलभ कुमार ने बताया कि चार घंटे तक इस पर चर्चा की गई। ट्रंप की टीम आतिशबाजी करने की योजना भी बना रही है।

World News in Hindi witness White House US tulsi gabard republican President Joe Biden news in hindi news and updates mar-a-lago jill biden Indian-American Firecrackers Donald Trump diwali Democrats Celebration biden administration
Advertisment
चैनल से जुड़ें