Advertisment

MP के सरकारी कर्मचारियों को 1 साथ 4 दिन की छुट्टी: गुरुवार से रविवार तक हॉलिडे, गोवर्धन पूजा, भाई दूज भी अवकाश घोषित

Diwali Government Holiday MP: MP के सरकारी कर्मचारियों को एक साथ 4 दिन की छुट्टी मिली हैं। सरकार ने गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हॉलिडे घोषित किया।

author-image
Rohit Sahu
MP के सरकारी कर्मचारियों को 1 साथ 4 दिन की छुट्टी: गुरुवार से रविवार तक हॉलिडे, गोवर्धन पूजा, भाई दूज भी अवकाश घोषित

Diwali Government Holiday MP: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और बैंक-वित्तीय संस्थानों के कर्मचारियों के लिए गोवर्धन पूजा पर 1 नवंबर को छुट्टी घोषित की। साथ भाई दूज पर भी सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी किए। यह फैसला बैंक यूनियंस की मांग और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद आया है। अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एक साथ 4 दिन की छुट्टी मिल सकेंगी।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1850889784971132979

इस तरह मिलेंगी 4 लगातार छुट्टी

publive-image

दिवाली पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 31 अक्टूबर गुरुवार की सार्वजनिक अवकाश पहले से घोषित है। अब सरकार ने अगले दिन यानी शुक्रवार 1 नवंबर की भी अवकाश घोषित की है। वहीं शनिवार को सामन्य अवकाश रहती है और रविवार को सामान्य अवकाश के साथ सरकार ने भाई दूज के चलते सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दी है।

यह भी पढ़ें: एमपी के सरकारी कर्मचारियों के 1 साथ 4 दिन की छुट्टी: गुरुवार से रविवार तक मिलेगी अवकाश, गोवर्धन पूजा, भाई दूज भी हॉलिडे
बैंककर्मिंयों ने सीएम से की थी मांग

मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को छुट्टी को लेकर ज्ञापन सौंपा था। जिसमें गोवर्धन पूजा पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने 3 दिन पहले इसके संकेत दे दिए थे। आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मप्र के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा एवं संयोजक संजीव मिश्रा ने अवकाश घोषित होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और स्पेन के प्रेसिडेंट ने रोड शो के दौरान अचानक रोकी कार

मध्य प्रदेश सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 1 नवंबर को बैंक और वित्तीय संस्थानों के 35,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत किया गया है। जबकि प्रदेश के ऐसे विभाग जो इमरजेंसी सेवाएं देते हैं उनके कर्मचारियों की अवकाश कैंसिल हुई हैं। वे दिवाली पर भी सेवाएं देते रहेंगे।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें