Advertisment

धनतेरस पर गोल्ड खरीदना क्या होगा फायदे का सौदा: दोपहर 12 से पहले और बाद में बदल जाते हैं सोने के दाम, जानें आज के रेट

Dhanteras Gold Buying Muhurat: धनतेरस और दिवाली दोनों ही मौकों को सोने की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है.

author-image
Rahul Sharma
Dhanteras-Gold-Buying-Muhurat

Dhanteras Gold Buying Muhurat: धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। धनतेरस और दिवाली दोनों ही मौकों को सोने की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, पर आपके मन में गोल्ड के रेट से लेकर इसमें निवेश, कब और कौन सा गोल्ड खरीदें जैसे कई सवाल उठ रहे होंगे।

Advertisment

बात आपके मुनाफे की है, इसलिए आइये आपको बतातें हैं कि धनतेरस पर गोल्ड खरीदना आपके लिये फायदे का सौदा होगा या नहीं और इस बार धनतेरस पर सोने के क्या रेट रहने वाले हैं।

दोपहर 12 से पहले और बाद में अलग अलग रेट

सोने के रेट वायदा बाजार तय करता है। शेयर मार्केट ओपन होने के बाद इसके दामों में उतार चढ़ाव होते हैं। आम तौर पर वायदा बाजार का कारोबार दोपहर 12 बजे के बाद शुरु होता है।

यही कारण है कि यदि आप किसी ज्वेलर्स की दुकान पर दोपहर 12 बजे से पहले गोल्ड ज्वेलरी खरीदते हैं तो उसका रेट एक दिन पुराना और दोपहर 12 बजे के बाद गोल्ड खरीदते हैं तो वह आपको नये रेट पर मिलेगा।

Advertisment

शुद्धता के अनुसार गोल्ड का तय होता है कैरेट

गोल्ड कैरेट के हिसाब से सामान्य तौर पर 4 तरह का होता है। पहला 18 कैरेट और उसके बाद 20, 22 और 24 कैरेट। इनमें से 24 कैरेट गोल्ड खरा सोना होता है। ये ज्वेलरी के रूप में न होकर ठोस रूप में होता है।

18 कैरेट गोल्ड की डिमांड लगातार घटने से सामान्यत: ज्वेलरी शॉप पर भी ये अब नहीं मिलता है। यानी आप जो गोल्ड ज्वेलरी खरीदेंगे वो या तो 20 कैरेट की होगी या 22 कैरेट का गोल्ड होगा।

20 और 22 कैरेट में कौन सी ज्वेलरी लेना बेहतर

22 कैरेट गोल्ड पर सोने की शुद्धता 91.60% होती है। सोना वजनी धातू है यानी यदि आप 22 कैरेट गोल्ड लेते हैं तो आपको सोने की चमक को अधिक दिखेगी, लेकिन आपकी जेब से भी ज्यादा पैसा खर्च होगा।

Advertisment

वहीं 20 कैरेट गोल्ड पर सोने की शुद्धता 83.33% होती है। यह ज्वेलरी मजबूत मानी जाती है। कलर, स्ट्रेंथ और मजबूती के साथ दाम भी कम होने से सबसे ज्यादा 20 कैरेट की ही ज्वेलरी खरीदी और बेची जाती है।

धनतेरस के एक दिन पहले क्या है गोल्ड के रेट

भोपाल में एक तोला यानी 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट 74500 रुपये है। धनतेरस पर इसमें बहुत अधिक उतार चढ़ाव की गुनजाइज नहीं दिख रही है।

पिछले धनतेरस की तुलना में इस साल मात्रा के लिहाज से बिक्री में कम से कम 10-12 फीसदी की गिरावट होगी, क्योंकि कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। हालांकी मूल्य के लिहाज से बिक्री में लगभग 12-15 फीसदी की वृद्धि हासिल हो सकती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: सांची बेचेगा नारियल पानी: तमिलनाडु से 200 ml की बोतल में पैक होकर आएगा भोपाल, बाजार वाले नारियल से इतनी कम होगी कीमत

क्या धनतेरस पर गोल्ड खरीदना होगा फायदे का सौदा?

ये वो सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। तो हम आपको बता दें कि पिछले धनतरेस से इस धनतेरस के बीच सोन की कीमतें करीब 30 फीसदी चढ़ी हैं। सोने जैसे निवेश के सुरक्षित माध्यम का यह रिटर्न काफी अट्रैक्टिव है।

यह निवेश मुश्किल वक्त में बहुत काम आता है। 2024 में सोने की कीमतें 23 फीसदी चढ़ी हैं। यह स्टॉक मार्केट के रिटर्न से ज्यादा है। इस साल सेंसेक्स ने करीब 10 फीसदी रिटर्न दिया है। ऐसे में सोने में निवेश करना सुरक्षित और रिटर्न देने वाला माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: दीपावली एवं छठ पूजा के लिये चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन, MP के इन स्टेशनों पर रहेगा हॉल्ट

धनतेरस पर सोने की खरीदी का मुहूर्त

धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए 29 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 10.31 मिनट से 30 अक्टूबर 6.32 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए आपको 20 घंटे 1 मिनट का शुभ समय मिलेगा।

कुल मिलाकर धनतेरस पर पूरे दिन ही खरीदी का शुभ मुहूर्त है। इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, मान्यता है कि इस योग में किए गए कामों का 3 गुना फल मिलता है, जैसे आप कोई शुभ चीजों की खरीदारी करते हैं तो उसमें 3 गुना वृद्धि होगी।

Today gold rate Dhanteras Gold Buying Muhurat 22 And 24 Carat Gold Rates Diwali Buying Muhurat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें