Diwali Decration Ideas: दिवाली पर हर व्यक्ति अपने घर को सजाने के लिए उत्सुक रहता है। घर को सजाने के लिए बाजार साज-सजावट के सामान आते है। लेकिन अपने हाथों से बनी चीज़ों का मजा ही अलग होता है।
आज हम आपको गेदें के फूल के कुछ ऐसे क्रिएटिव आईडिया बताएँगे जिनका इस्तेमाल करके आप अपने घर को और भी सुन्दर बना सकती हैं।
गेंदे के फूलों का तोरन
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/11/ddi5.jpg)
घर का मुख्य हिस्सा घर की दहलीज होती है। और परंपरा के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तोरन लगाना शुभ होता है। ख़ास तौर पर अगर ये ताज़े फूलों का हो।
आप अपने घर पर गेंदे के फूल और आम के पत्तों का डिज़ाइन वाला शानदार तोरन बना सकतें हैं। जो शुभ भी होगा और आप घर को सुन्दर भी बनाएगा।
आपको बस गेंदे के फूलों और पत्तों को नीचे फोटो में दिए गए तरीका से बनाना है।
गेंदे के फूल की रंगोली
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/11/ddi3.jpg)
आप दिवाली के दिन प्राकृतिक तरीके से घर में गेंदे के फूल के साथ अन्य फूलों की रंगोली बना सकतें हैं। पुराने जामने से ही घर पर फूलों की रंगोली बनाना दिवाली पर शुभ होता है।
आप किसी भी पैटर्न या डिज़ाइन की फूलों की रंगोली बना सकतें हैं। साथ गुलाब के फूल को भी मिला सकते हैं।
फ्लावर वॉल हैंगिंग्स
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/11/dd4.jpg)
आप अपने घर के लिविंग रुम की सजावट के लिए गेंदे के फूल के हैंगिंग्स बना सकतें हैं। ये हैंगिंग दिवाली के दिन आपके घर की खाली दीवारों को और भी सुन्दर बना देगा।
आप अपने घर की दीवारों के लिए गेंदे के फूल के साथ आर्टिफीसियल डेकोरेटिव आइटम्स को मिलकर एक नयी और फेस्टिवल का अहसास देने वाली वॉल हैंगिंग तैयार कर सकतें हैं।
इसके लिए आप गेंदे की फूल की माला के निचले हिस्से में आर्टिफीसियल घंटियां , डेकोरेटिव पीस लगाकर बढ़िया वॉल हैंगिंग बना सकतें हैं।
गेंदे के फूल का आसन
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/11/ddi2.jpg)
दिवाली के दिन मुख्या रूप से गणेशजी और लक्ष्मी जी की पूजन होती है तो आप भगवान् गणेश और माता लक्ष्मी के लिए गेंदे के फूल और आम के पत्ते से सुन्दर आसन बना सकतें हैं।
इसके लिए आपको गेंदे के फूल और आम के पत्तों को गोलाकार में गुथना होगा।
मुख्य द्वार के लिए डेकोरेटिव पी
स
गेंदे के फूल से आप घर के अंदरूनी दरवाज़ों में गेंदे के फूल की अलग अलग नाप की मालाओं से बहुत ही सुन्दर डेकोरेशन कर सकतें हैं। इसके लिए बस आपको गेंदे के फूल की मालाओं को छोटे से लम्बे क्रम में रखना है।
इसके बाद उनके नीचे तरफ प्लास्टिक की घंटियां जोड़ सकतें हैं। जो इन मालाओं को और भी सुन्दर बना देगा।
ये भी पढ़ें:
Jhumki Designs 2023: इस दिवाली ड्रेस के साथ पेयर करें ये 5 लेटेस्ट डिज़ाइन के झुमके
MP News: सिवनी में खाद्य विभाग की दबिश, जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट
Diwali 2023: दिवाली पर इनका दिखना माना जाता है बेहद शुभ, मां लक्ष्मी के आने के हैं संकेत
MP News: जीतेश्वरी देवी पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, मजदूर से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल
DiwaliDecor, FestiveHome, DiwaliIdeas, CreativeDecor, DiwaliLights, FestivalOfLights, RangoliArt,DecorInspiration, DiwaliVibes, BeautifulHomes, Candle DecorHome Decoration
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें