Advertisment

Diwali 2023: दीपावली की रात करना न भूलें सूप का ये अचूक उपाय! माँ लक्ष्मी हमेशा रहेंगी साथ

Diwali 2023: दीपावली की रात करना न भूलें सूप का ये अचूक उपाय! लक्ष्मीजी हमेशा रहेंगी साथ, शास्त्रों में हैं वर्णित

author-image
Preeti Dwivedi
Diwali 2023: दीपावली की रात करना न भूलें सूप का ये अचूक उपाय! माँ लक्ष्मी हमेशा रहेंगी साथ

Diwali 2023 Upay in Hindi: दीपावली को कुछ दिन शेष बचे हैं। ऐसे में हर कोई तैयारी कर रहा है  मां लक्ष्मी के आगमन की। लोग विभिन्न उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के प्रयास करेंगे। सा​थ ही घर से दरिद्रता को दूर करने के प्रयास भी किए जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री (9893159724)के अनुसार कुछ खास उपाय। जिन्हें शास्त्रों में वर्णित किया गया है। इस साल दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा।

Advertisment

दीपावली पूजन में रात में सोना माना जाता है वर्जित 

पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार दीपावली के दिन ऐसा माना जाता है कि रात को लक्ष्मी जी का आगमन होता है। इसलिए इस दिन सोना नहीं चाहिए। चूंकि इस दिन शाम को 4:44 से अमावस का त्योहार आ रहा है। इसलिए इस दिन व्यापारियों के लिए रात का मुहूर्त शुभ माना गया है।

दीपावली की आधी रात को जरूर करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य राम गोविंद शास्त्री ने बताया कि मुहूर्त कोष में बताए अनुसार दीपावली के दिन चूंकि ऐसा माना जाता है कि रात को शयन नहीं किया जाता इसलिए अमावस्या की रात पूजन करने के बाद मध्य रात्रि से यानि रात 12 बजे से अंदर से सूपा बजाकर बाहर तक बजाते हुए घर के बाहर ले जाएं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर से पूरी दरिद्रता बाहर निकल जाती है।

सूपा ही क्यों बजाते हैं 

ऐसा माना जाता है कि सूप में दरिद्रता का वास होता है। यही कारण है कि दीपावली के दिन सूप को बजाकर दरिद्रता को दूर करने का प्रयास किया जाता है।

Advertisment

बुरी नजर उतारने के लिए करना न भूलें ये उपाय 

आपको बता दें बड़े बुजुर्ग पहले के समय से एक उपाय करते आ रहे हैं। इस दिन नजर उतारने का उपाय बेहद खास माना जाता हैं। इस दिन घर के सभी सदस्यों को एक साथ बिठाकर राई, नमक और खड़ी लाल मिर्च से नजर उतारती हैं। लोक रीति अनुसार ये रिवाज प्रचयन में आ गया है।

publive-image

soop, Diwali 2023, Diwali upay 2023, diwali date 2023,  hindi news, diwali upay 2023 in hindi, diwali 2023 in hindi, bansal news, soop ke upay in hindi, diwali par soop ke upay, 

hindi news Bansal News diwali 2023 diwali 2023 in hindi diwali date 2023 Diwali upay 2023 diwali upay 2023 in hindi soop
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें