Advertisment

Diwali 2023: दिवाली आज, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन मंत्र, शुभ मुहूर्त, महत्व

Diwali 2023: देशभर में दिवाली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है।

author-image
Bansal news
Diwali 2023: दिवाली आज, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन मंत्र, शुभ मुहूर्त, महत्व

Diwali 2023: देशभर में दिवाली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है।

Advertisment

आज के दिन देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है और पूरे घर को दीयों, लाइटों से सजाया जाता है।

दिवाली 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त (Diwali 2023 Puja Muhurat)

दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर की शाम 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 7 बजकर 36 मिनट तक है। वहीं लक्ष्मी पूजा के लिए महानिशीथ काल मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक है।

इस मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा करने से जीवन में अपार सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

दिवाली पूजा मंत्र (Diwali Puja Mnatra)

मां लक्ष्मी मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:॥

श्री गणेश मंत्र

गजाननम्भूतगभू गणादिसेवितं कपित्थ जम्बू फलचारुभक्षणम्।

उमासुतं सु शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।

कुबेर मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

क्यों मनाते हैं दिवाली का त्यौहार?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को भगवान श्री राम 14 वर्षों के बाद वनवास की समय अवधि पूर्ण करके अपनी जन्मभूमि अयोध्या नगरी लौटे थे। इस उपलक्ष में संपूर्ण अयोध्या वासियों ने दीपोत्सव का आयोजन कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया था।

तब से हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार उसी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। साथ ही घरों के साथ-साथ आसपास की जगहों को भी रोशनी से सजाया जाता है।

————————————

 आपकी आवाज बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी
⭐ ✨ ⭐ ✨

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

————————————

ये भी पढ़ें:

Diwali 2023: दिवाली पर केवल दो घंटों के लिए आएगा स्थिर लग्न, इस मुहूर्त में पूजा करना होता है बेहद शुभ

Diwali 2023: इन चीजों के बिना अधूरा है दिवाली पूजन, नोट कर लें पूजा सामग्री

Diwali 2023: दिवाली की रंगोली होगी खास, ये रही बेहद आसान रंगोली डिजाइन

Diwali 2023: भारत ही नहीं इन 5 देशों में भी होती है दिवाली की धूम, जानें कौन से हैं वो देश

Diwali 2023, Diwali today, Lakshmi-Ganesh worship mantra, auspicious time, importance, Diwali Puja Mnatra, Diwali 2023 Puja Muhurat, दिवाली 2023, दिवाली आज, लक्ष्मी-गणेश पूजा मंत्र, शुभ समय, महत्व, दिवाली पूजा मंत्र, दिवाली 2023 पूजा मुहूर्त

Advertisment
auspicious time diwali 2023 Importance Diwali 2023 Puja Muhurat Diwali Puja Mnatra Diwali today Lakshmi-Ganesh worship mantra
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें