Advertisment

Diwali 2023: धनतेरस से दिवाली तक, कहां जलाए जाते हैं 13 दीये, कौन से हैं वे स्थान, जानें

Diwali 2023: धनतेरस से दिवाली तक, कहां जलाए जाते हैं 13 दीये, कौन से हैं वे स्थान, जानें, 10 नवंबर को छोटी दिवाली यानि धनतेरस आने वाली है।

author-image
Preeti Dwivedi
Diwali 2023: दिवाली पर केवल दो घंटों के लिए आएगा स्थिर लग्न, इस मुहूर्त में पूजा करना होता है बेहद शुभ

Diwali 2023 13 Deepak Tips: दिवाली का महज कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन इसके पहले 10 नवंबर को छोटी दिवाली यानि धनतेरस आने वाली है। हिन्दु मान्यता अनुसार धनतेरस से दीवाली के दिन तक प्रतिदिन घर में 13 दीये जलाए जाते हैं। अगर आपको नहीं पता है कि ये दीये जलाने का स्थान कौन सा है तो चलिए आज हम आपको बता दे हैं कि धनतेरस पर दिवाली तक 13 दीये कहां जलाने चाहिए।

Advertisment

कौन से हैं 13 दीये जलाने के स्थान

1. धनतेरस की संध्या पहला दिया यमदेव के नाम का जलाया जाता है। ये दीया आपके परिवार में अकाल मृत्यु के दोष मुक्ति के लिए होता है। अगर आप चाहें तो इस दिन आटे से बना हुआ चौमुखी ​दीया उपयोग कर स​कते हैं। इसे घर के दक्षिण कोने में रख छोर में रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि दक्षिण दिशा यम की मानी जाती है।

2. दूसरा दीया घी का जलाया जाता है। जो घर के पूजन स्थल यानि मंदिर या किसी अन्य उपयुक्त स्थान के सामने रखा जा सकता है। ऐसा करने से मांगी गई कामना पूर्ण होती है।

3. तीसरा दीया मां लक्ष्मी के नाम से जलाया जाता है। इसे मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए प्रार्थना करने से धन, धान्य, में वृद्धि होगी और घर में समृद्धि होती है।

Advertisment

Dreams Meaning Before Diwali: सपने में जब दिखें ये 5 चीजें, तो समझो बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा
4. चौथा दीया मां तुलसी के नाम का होता है। इसे उनके पौधे के निकट जलाने से आपके घर परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहता है।

5. पांचवां दीया घर के मुख्य के सामने रखना चाहिए। इससे घर में आने वाली बुरी आत्माओं से रक्षा होती साथ ही घर में नकारात्मक शक्तियां दूर होकर वे प्रवेश नही कर पातीं।

6. छठवां दीया पीपल के पेड़ के नीचे रखना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार इसे अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है। मान्यता है कि इसे सरसों के तेल में जलाया जाना चाहिए। यह शनि दोषों को दूर करता है।

Advertisment

7. सातवां दीया मंदिर या बाहर जहां आप पूजा करने जातें हो वहां जलाएं इससे घर में खुशहाली आती है।

Diwali 2023: दिवाली पर इनका दिखना माना जाता है बेहद शुभ, मां लक्ष्मी के आने के हैं संकेत

8. आठवां दिया कूड़ेदान के पास जलाने की मान्यता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आत्माओं से बचा जा सकता है। क्योंकि इससे घर में स्वच्छता का वास होता है।

Advertisment

9. नौवां दीया घर के शौंचालय यानि टॉयलेट के बाहर जलाया जाता है। कहते इससे जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार होकर स्मृद्धि आती है।

10. दसवां दीया अपने घर की छत में रखा जाता है। जो नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। साथ ही ये दीपक भी बुरी शक्तियों से आपकी रक्षा करता है।

11. ग्यारहवां दीया घर की किसी भी खिड़की पर रखा जा सकता है। जो बुरी ऊर्जा से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।

12. बारहवां दिया घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर रखना चाहिए। ये आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी माना जाता है।

13. तेरहवां दीया घर के समीप चौराहे में या पड़ोस में रखा जाता है। ये आपके जीवन में स्मृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही आपके जीवन में अच्छी ऊर्जा भी लाता है।

Diwali 2023: दीपावली पर क्या भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ ग्वालिन का पूजन है जरूरी, क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

Diwali 2023: स्वास्तिक के साथ दिवाली पर जरुर करें ये खास काम, बन जाएंगे बिगड़े काम

Diwali 2023: दीपावली की रात करना न भूलें सूप का ये अचूक उपाय! माँ लक्ष्मी हमेशा रहेंगी साथ

Diwali 2023,  Dhanteras to Diwali Tips, 13 Earthen lamps lit, places, 13 deepak jalane ki jagah, hindi news, bansal news

hindi news Bansal News places 13 deepak jalane ki jagah 13 Earthen lamps lit Diwali 2023:  Dhanteras to Diwali Tips
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें