Advertisment

Diwali 2021: 12 लाख दीपों से जगमगाएगी रामलला की भूमि, 'दीपोत्सव' में रचा जाएगा नया विश्व रिकॉर्ड

Diwali 2021: 12 लाख दीपों से जगमगाएगी रामलला की भूमि, 'दीपोत्सव' में रचा जाएगा नया विश्व रिकॉर्ड Diwali 2021: The land of Ramlala will be lit with 12 lakh lamps, a new world record will be created in 'Deepotsav'

author-image
Bansal News
Diwali 2021: 12 लाख दीपों से जगमगाएगी रामलला की भूमि, 'दीपोत्सव' में रचा जाएगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की सरकार ‘‘दीपोत्सव’’ पर यहां 12 लाख दीये जलाएगी जिसमें से नौ लाख दीये सरयू नदी के तट पर जलाए जाएंगे। पिछले वर्ष ‘‘दीपोत्सव’’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे जो एक विश्व रिकॉर्ड था। सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी।इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे।

Advertisment

रामलीला का मंचन करने के लिए श्रीलंका से एक सांस्कृतिक समूह को बुलाया गया है, जबकि एक नवंबर से पांच नवंबर तक कई साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। नेपाल के जनकपुर से आई टीम सोमवार को रामलीला का मंचन करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर, गुजरात, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से आई टीमें पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान इसका मंचन करेंगी।जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि तीन नवंबर को ‘‘दीपोत्सव’’के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अयोध्या के राम कथा पार्क में ‘‘पुष्पक विमान’’ (हेलीकॉप्टर) से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का सांकेतिक रूप से स्वागत करेंगे।मुख्यमंत्री ‘‘सरयू आरती’’ भी करेंगे।

vyshnavi diwali this diwali taarak mehta diwali special suresh shrimali diwali 2021 poor diwali happy diwali garib ki diwali funny diwali videos ff diwali emai diwali 2021 diwali vlog diwali video diwali stash 2021 diwali stash diwali special 2021 diwali special diwali pooja diwali kab hai diwali ideas diwali har ghar ki diwali hacks diwali funny video diwali funny diwali festival diwali dhamaka diwali decoration ideas diwali celebration diwali ads diwali 2021 mein kab hai diwali 2021 kab hai diwali 2021 date in india calendar diwali 2021 date in india diwali 2021 date and time diwali 2021 date Diwali 2021 diwali digital diwali 2021 dhanteras 2021 Deepawali 2021 blacksheep diwali 2021 bhai behan aur diwali 2021 me diwali kitni tarikh ko hai 2021 diwali kab hai 2021 diwali date 2021 diwali #diwali 2020
Advertisment
चैनल से जुड़ें