Advertisment

प्रसूताओं को दिए जाने वाले लड्डू में घोटाला: निरीक्षण के दौरान भड़क गए प्रभारी मंत्री, प्रसूताओं को मिल रहा एक लड्डू

MP News: MP के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे।

author-image
Rohit Sahu
प्रसूताओं को दिए जाने वाले लड्डू में घोटाला: निरीक्षण के दौरान भड़क गए प्रभारी मंत्री, प्रसूताओं को मिल रहा एक लड्डू

MP News: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार को करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में बदहाल व्यवस्थाओं को देख उनके होश उड़ गए। वहां उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप मिली और प्रबंधन में निर्धारित संख्या में स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल के इमरजेंसी सेवा कक्ष में गंदगी और अव्यवस्था देखकर नाराजगी व्यक्त की। वहीं अस्पताल में प्रेग्नेंट महिलाओं को दिए जाने वाले लड्डूओं में घोटाला हो रहा था। यहां महिलाओं को केवल एक लड्डू दिया जा रहा था।

Advertisment

ड्रेसिंग के लिए तक नहीं थी व्यवस्था

ड्रेसिंग करने के लिए सामान तक नहीं था। मंत्री (Pradhuman Singh Tomar) ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कम से कम यहां तो सामान रखा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। अस्पताल के इमरजेंसी सेवा कक्ष में गंदगी और अव्यवस्था थी, जिसपर भी प्रभारी मंत्री नारज हुए।

प्रसूता को केवल 1 लड्डू मिल रहा

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण किया और मरीजों के परिजनों से बातचीत की। उन्हें पता चला कि प्रसूताओं को दिए जाने वाले लड्डूओं में बड़ा घोटाला हो रहा था। यहां प्रसूताओं को महज 2 रोटी और दाल दी जाती है और सरकारी योजना के तहत मिलने वाले लड्डू भी केवल एक ही दिया जाता है। मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पीने के पानी की भी व्यवस्था सही नहीं

मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कई खामियां पाईं, जिनमें पीने के पानी की कमी भी शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार उचित कार्रवाई करेगी और समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। मंत्री ने कहा कि कलेक्टर से बात कर नया ट्यूबवेल या अन्य माध्यमों से पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।

Advertisment
भगवान भरोसे चल रहा अस्पताल

मंत्री तोमर के निरीक्षण में जिला अस्पताल की खराब हालत सामने आई। गंदगी के कारण डॉक्टर ओपीडी में बैठने को तैयार नहीं हैं। पहले भी मंत्री ने अस्पताल की गंदगी पर नाराजगी जताई थी और स्वयं सफाई की थी, लेकिन हालत जस की तस है। अस्पताल की सेवाएं भगवान भरोसे चल रही हैं। मंत्री के आकस्मिक निरीक्षण के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

shivpuri news district hospital MP Minister pradhuman singh tomar inspection government laddo scheme hospital inspection
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें