Advertisment

disputed statement on Digvijay: दिग्विजय सिंह पर नेता ने की बेहद आपत्तिजनक टिप्पड़ी,राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज

दिग्विजय सिंह पर नेता ने की बेहद आपत्तिजनक टिप्पड़ी,राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज...Digvijay Singh's like this ... the leader said - come to debate

author-image
Gourav Sharma
disputed statement on Digvijay: दिग्विजय सिंह पर नेता ने की बेहद आपत्तिजनक टिप्पड़ी,राजनैतिक गलियारों में चर्चा तेज

BHOPAL: अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसको लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है। दरअसल, बिट्टा ने आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाकर 70 साल की टेंशन की बीमारी को उखाड़ कर फेक दिया।disputed statement on Digvijay

Advertisment

देखें वीडियो-

नेता ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि वहां पर जवानों पर गोलियां चलती थी, पत्थरबाजी होती थी, उसकी तो दिग्विजय सिंह चर्चा नहीं करते हैं। अच्छा हुआ कि सिंधिया पार्टी छोड़ कर चले गये क्योंकि कांग्रेस पार्टी पर दिग्विजय सिंह जैसे आदमी और पुराने नेताओं ने कब्जा कर रखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कहते हैं कि गौ माता का मांस खाने में मुझे कोई हर्ज नहीं है ।अरे ऐसी की तैसी दिग्विजय सिंह....आ मुझसे बहस कर। जिस दिन तू ऐसा भाषण देता है उस दिन कम से कम 10 लाख कांग्रेस का वोट कम हो जाता है।

कांग्रेस की हालत के लिए बताया जिम्मेदार

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि इस देश में कांग्रेस अगर कमजोर हुई है तो उसकी वजह है दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं का बड़बोलापन। दिग्विजय सिंह के दिमाग पर हमेशा सिर्फ हिंदू आतंकवाद, भगवा आतंकवाद रहता है। अगर कोई व्यक्ति भगवा कपड़े पहनता है तो क्या हुआ आतंकवादी हो गया है। जिस कांग्रेस ने तुम्हें दो-दो बार मुख्यमंत्री बनाया, तुम्हें इज्जत दी और जिस थाली में तुम खाते हो उसी थाली में छेद मत करो।

दिया दिग्विजय को चैलेंज

इसके साथ ही बिट्टा ने दिग्विजय सिंह को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर दिग्विजय सिंह में दम है तो मुझसे बहस करने का चैलेंज करें। दिग्विजय सिंह जैसे लोगों ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया है। हम जैसे लोगों ने कांग्रेस को खून से सजाया हुआ था लेकिन ऐसी लोगों ने आकर पूरा बर्बाद कर दिया।disputed statement on Digvijay

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें