Advertisment

तू आदिवासी मैं ब्राह्मण मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता: सारंगपुर नपा CMO ने SDM पर लगाए आरोप, SDM बोले सरकारी काम में डाल रहे बाधा

MP News: मैं ब्राह्मण हूं तू आदिवासी होकर मेरा क्या बिगाड़ लेगा. नगर पालिका CMO ने SDM पर लगाए गंभीर आरोप, इस वजह से हुआ विवाद

author-image
Rohit Sahu
तू आदिवासी मैं ब्राह्मण मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता: सारंगपुर नपा CMO ने SDM पर लगाए आरोप, SDM बोले सरकारी काम में डाल रहे बाधा

MP News: राजगढ़ जिले की सारंगपुर नगरपालिका में एसडीएम और सीएमओ के बीच बड़े विवाद का मामला सामने आया है। जहां सीएमओ ने SDM पर जातिवादी टिप्पणी के आरोप लगाए हैं। CMO एल एल डोडिया ने कहा कि एसडीएम संजय उपाध्याय ने तीन पेंडिंग मामलों को सुलझाने के लिए मुझसे 25 लाख रुपए मांगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुझे जातिसूचक शब्द भी कहे।  डोडिया ने नगरपालिका परिसर में शोर मचाते हुए उपाध्याय के सामने ही ये आरोप लगाए और फिर कर्मचारियों के साथ जुलूस निकालकर थाने पहुंचे। इससे पहले दोनों के बीच बंद कमरे में भी विवाद हुआ था।

Advertisment

तू आदिवासी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता

डोडिया का आरोप है कि उपाध्याय उन्हें आदिवासी होने के नाते दबाने की कोशिश कर रहे हैं और अलग-अलग प्रकरण में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। डोडिया ने कहा कि वे इस मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। CMO ने कहा मुझसे SDM ने कहा कि मैं ब्राह्मण हूं, मेरा तू कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। जब देखो तब आदिवासी होने के नाते मुझे दबाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

CMO ने आरोप लगाए हैं कि एसडीएम संजय उपाध्याय कुछ फाइलों की जांच के लिए नगरपालिका दफ्तर पहुंचे थे, लेकिन बातचीत जल्द ही विवाद में बदल गई। बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान दोनों के बीच हंगामा और गाली गलौज हुई। इसके बाद सीएमओ एलएस डोडिया ने आरोप लगाया कि एसडीएम 25 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं और जातिगत शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। इसके बाद सीएमओ डोडिया नाराज हो गए और कई नगरपालिका कर्मचारियों के साथ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

मामले की जांच की जा रही है

SDOP अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने SDM के खिलाफ 25 लाख रुपए की डिमांड करने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Advertisment

SDM ने लगाए सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप

एसडीएम संजय उपाध्याय ने खुलासा किया कि भोपाल से पीएम आवास की जांच की फाइल आई थी, जिसमें वार्ड 4 और 10 में 50 से ज्यादा लोगों को एक ही आईडी पर तीन-तीन आवास मिले थे। दस्तावेज मांगने के बावजूद सीएमओ एलएस डोडिया ने नहीं दिए, जिसकी जांच के लिए एसडीएम नगरपालिका पहुंचे थे। लेकिन सीएमओ ने आरोप लगा दिए और सरकारी काम में बाधा डाली, जिसकी शिकायत की जा रही है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें