Advertisment

PCC की दूसरी लिस्ट जारी: नाराज नेता शामिल, 84 सेक्रेटरी और 36 संयुक्त सचिव बनाए, PAC में कमलनाथ-नकुलनाथ को भी जगह

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस की अनुशासन और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी गठित, नाराज नेताओं को जगह, PCC में 84 सचिव और 36 सह-सचिव बनाए

author-image
BP Shrivastava
mp congress second list

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी पर वरिष्ठ नेताओं ने सवाल उठाए थे। आज दूसरी लिस्ट जारी करके नाराज नेताओं के नाम शामिल करके उन्हें मनाने की कोशिश की गई है। प्रदेश कांग्रेस में 84 सेक्रेटरी और 36 संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। संगठन की अनुशासन और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी भी बनाई गई है। इसमें कमलनाथ और नकुलनाथ को भी जगह दी गई है। जीतू की टीम पर सवाल उठाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह भी अब PAC का हिस्सा (MP Congress) होंगे। दूसरी लिस्ट आने के डेढ़ घंटे बाद नवनियुक्त सचिव मोनू सक्सेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे चाहते हैं कि किसी और को भी मौका मिले।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1851311243749179425

दूसरी लिस्ट में बड़े नेताओं काे जगह

दो दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की गई थी। मंगलवार की देर रात इसकी दूसरी लिस्ट जारी की गई। इसमें 25 सदस्यीय PAC में नाराज नेताओं को भी शामिल किया गया। इसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, नकुलनाथ और लक्ष्मण सिंह के नाम (MP Congress) हैं।

अब पीसीसी में 335 पदाधिकारी

पहली लिस्ट में कुल 177 पदाधिकारियों का ऐलान किया गया था। दूसरी लिस्ट में कुल 158 पदाधिकारी बनाए गए हैं। दोनों सूचियों को मिलाकर अब पीसीसी में 335 पदाधिकारी हो गए हैं।
यहां बता दें कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी नेताओं में बहुत नाराजगी थी। इंदौर कांग्रेस के नेता प्रमोद टंडन ने तो पार्टी से इस्तीफा तक दे दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी सवाल उठाए थे। उधर, पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को पीसीसी टीम में जगह नहीं मिलने पर बीजेपी ने निशाना साधा था। बताते हैं नेताओं की नाराजगी को देखते हुए दूसरी लिस्ट जारी की गई (MP Congress) है।

दूसरी लिस्ट में 158 पदाधिकारियों का ऐलान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की पहली लिस्ट में 177 पदाधिकारियों में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 40 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया था। मंगलवार में जारी दूसरी लिस्ट में 158 पदाधिकारी बनाए गए। इसमें पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में 25, अनुशासन समिति में 5 और परिसीमन समिति में 7 पदाधिकारियों को जगह दी गई। वहीं इस लिस्ट में 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव बनाए गए। एक कोषाध्यक्ष बनाया (MP Congress) गया।

Advertisment

अशोक सिंह फिर बने कोषाध्यक्ष

कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह को फिर कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक सिंह ग्वालियर-चंबल से आते हैं।

PAC में अजय सिंह को जगह

पीसीसी में जगह नहीं मिलने से नाराज चल रहे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह 'राहुल' मंगलवार को घोषित पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में जगह दी गई है। वहीं लक्ष्मण सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है। दोनों नेता पूर्व में घोषित पीसीसी कार्यकारिणी से असंतुष्ट थे।

परिसीमन कमेटी के चेयरमैन विवेक तन्खा

कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को परिसीमन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। इसके संयोजक जेपी धनोपिया होंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक अभय मिश्रा, साहब सिंह गुर्जर, वीके बाथम और केके मिश्रा सदस्य बनाए गए हैं।

Advertisment

सेक्रेटरी बनाए गए 84 नेता

PCC चीफ जीतू पटवारी की टीम में कई ऐसे नाम हैं जो विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट की रेस में थे। चुनाव हारे कुछ नेताओं को भी सेक्रेटरी बनाया गया है। राजनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा की पत्नी कविता राजे (पूर्व नपाध्यक्ष) को सेक्रेटरी बनाया है। पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, नीरज दीक्षित और मेवाराम जाटव जैसे पूर्व विधायकों को सचिव बनाया (MP Congress) है।

36 संयुक्त सचिव बनाए

PCC में 36 संयुक्त सचिवों बनाए गए हैं। प्रकाश खेड़कर, रचना जैन, राजेश बैरवा, रामलखन दंडोतिया, सीमा अहिरवार, विजय कोल, सुरेंद्र रघुवंशी समेत 36 नेताओं को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

पीएसी में इन्हें मिली जगह

  • जितेंद्र सिंह
  • जीतू पटवारी
  • कमलनाथ
  • दिग्विजय सिंह
  • उमंग सिंगार
  • कांतिलाल भूरिया
  • अजय सिंह 'राहुल'
  • अरुण यादव
  • विवेक तंखा
  • अशोक सिंह
  • मीनाक्षी नटराजन
  • कमलेश्वर पटेल
  • ओंकार सिंह मरकाम
  • फूल सिंह बरैया
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • गोविंद सिंह
  • एनपी प्रजापति
  • नकुलनाथ
  • बाला बच्चन
  • विजया लक्ष्मी साधौ
  • शोभा ओझा
  • आरिफ मसूद
  • तरुण भनोट
  • प्रवीण पाठक
  • सत्यपाल सिंह सिकरवार
Advertisment

ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 हाथियों की मौत: जहर खिलाने की आंशका, 7 की तबीयत बिगड़ी

राजेंद्र सिंह अनुशासन समिति के चेयरमैन

  • राजेंद्र सिंह (अध्यक्ष )
  • सुरेंद्र चौधरी (सदस्य )
  • अजीत बाजपेई (सदस्य )
  • शेख अलीम (सदस्य )
  • दिलीप गुर्जर (सदस्य )

ये भी पढ़ें: भोपाल में विवाद: दीपावली पर बजरंग दल का पोस्टर, अपना त्योहार-अपनों से व्यवहार, मच गया सियासी बवाल

Advertisment

सत्यपाल सिंह सिकरवार मध्यप्रदेश समाचार पीसीसी चीफ जीतू पटवारी एमपी न्यूज एमपी कांग्रेस की अनुशासन एवं पॉलिटिकल अफेयर कमेटी गठित एमपी कांग्रेस अशोक सिंह अजय सिंह Satyapal Singh Sikarwar pcc chief jitu patwari MP news mp congress madhya pradesh news Laxman Singh Discipline and Political Affairs Committee of MP Congress formed ashok singh Ajay singh "लक्ष्मण सिंह"
Advertisment
चैनल से जुड़ें