Mp News: PM मोदी से दिव्यांग कारसेवक की अपील, करवा दें रामलला के दर्शन

Mp News: PM मोदी से दिव्यांग कारसेवक ने अपील की है। कहा रामलला के दर्शन 22 जनवरी के बाद ही सही लेकिन राम लला के दर्शन करवा दें।

Mp News: PM मोदी से दिव्यांग कारसेवक की अपील, करवा दें रामलला के दर्शन

Mp News: अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। यह बात हर सनातनी के लिए गर्व की है। सालों बाद राम लला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। कारसेवकों का भी उत्साह भी जोरों पर देखा जा रहा है। साथ ही उनका लंबा संघर्ष अब उन्हे साकार होते दिख रहा है। मध्यप्रदेश के एक कारसेवक ने पीएम मोदी से राम लला के दर्शन कराने की भावपूर्ण अपील की है।

दरअसल,  6 दिसंबर 1992 में अचल सिंह मीणा की पीठ पर विवादित ढांचे के एक हिस्से के गिरने और उसके मलबे में दबने से दिव्यांग हो गए थे। तब से उनकी कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से वह लगभग 30 साल से बिस्तर पर ही हैं। दिव्यांग कारसेवक की PM मोदी से भावपूर्ण अपील की है, कि आने वाली 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शनों की व्यवस्था करवा दें। जिससे वह प्रभु श्रीराम के दर्शन के लाभ ले सकें।

संबंधित खबर:Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने 11 दिनों तक चलने वाले विशेष अनुष्ठान का ऐलान किया

कारसेवा करने 30 साल की उम्र में निकले थे 'अचल'

आज से लगभग 31 साल पहले तारीख 6 दिसंबर सन् 1992 का दिन था, जब श्रीराम मंदिर निर्माण का सपना लिए हजारों रामभक्त अयोध्या में पहुंचे थे। तब उन हजारों की भीड़ में मंदिर निर्माण का सपना लिए भोपाल के अचल सिंह मीना भी वहां पहुंचे थे। उस वक्त उनकी उम्र तकरीबन 30 साल थी।

विवादित ढांचे को गिराने के लिए अचल सिंह मीना ऊपर चढ़ गए थे। जब थोड़ी देर बाद ढांचा गिरा, तो उसका एक हिस्सा अचल सिंह की पीठ पर गिर गया और वे दिव्यांग हो गए। तब से अचल सिंह मीणा भोपाल के पास एक गांव में अपनी गुमनामी की जिंदगी बिताने पर मजबूर हैं।

संबंधित खबर: Top Hindi News Today: MP मंदिरों में रामकीर्तन, भंडारा कराएंगे कलेक्टर, आदेश जारी, बीजापुर में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

आपको बता दें कि, भोपाल (Mp News) के अचल सिंह मीणा ने इच्छा जताई है, कि रामलला के दर्शन और अयोध्या में जाने का उनका सपना पूरा हो, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है, कि 22 जनवरी के बाद ही सही, लेकिन एक बार जरूर उन्हें रामलला के दर्शनों का लाभ करा दें, वो अपने जीवन को धन्य मानेंगे।

ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: MP मंदिरों में रामकीर्तन, भंडारा कराएंगे कलेक्टर, आदेश जारी, बीजापुर में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

Top Hindi News Today: MP मंदिरों में रामकीर्तन, भंडारा कराएंगे कलेक्टर, आदेश जारी, बीजापुर में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

Ram Lala Pran Pratistha: जबलपुर की साध्वी शिरोमणि को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, बाइक से जाएंगी अयोध्या

CG Teacher Appointment: छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए राहत की खबर, सीएम ने की शिक्षकों की त्वरित नियुक्ति

Ujjain News: उज्जैन में शिप्रा नदी पर हादसा, श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article