Advertisment

फंसे भारतीय नाविकों की जल्द स्वदेश वापसी के लिए चीन के साथ राजनयिक वार्ता जारी: मंडाविया

author-image
Bhasha
भारत ने 2015-20 के दौरान व्यापार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए: डब्ल्यूटीओ

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि सरकार चीन में फंसे 39 भारतीय नाविकों को जल्द स्वदेश वापस लाएगी। इसके लिए पड़ोसी देश के साथ राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है।

Advertisment

चीन में दो मालवाहक जहाज फंस गए हैं। इनमें कुल 39 भारतीय नाविक सवार हैं। इन जहाजों को वहां अपना सामान उतारने की अनुमति नहीं दी गयी थी जबकि कुछ अन्य जहाज ऐसा करने में सफल रहे।

मंत्रिमंडल के निर्णयों से प्रेस को अवगत कराने के लिए बुलायी गयी प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ इस मामले में कूटनीतिक बातचीत सफलतापूर्वक जारी है। हमारे नाविक जल्द भारत लौटेंगे।’’

यह नाविक चीन में पिछले सात महीने से फंसे हैं।

चीन ने 25 दिसंबर को कहा था कि चीनी बंदरगाहों पर फंसे भारतीय नाविकों के मामले और उसके भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के साथ तनावपूर्ण संबंधों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisment

भाषा शरद महाबीर

महाबीर

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें