Advertisment

550 दिन बाद फिर BJP में लौटे दीपक जोशी: 6 मई 2023 के दिन शिवराज पर आरोप लगाकर छोड़ी थी पार्टी, अब उन्हीं ने कराई वापसी!

Deepak Joshi Join BJP: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की है।

author-image
Rohit Sahu
550 दिन बाद फिर BJP में लौटे दीपक जोशी: 6 मई 2023 के दिन शिवराज पर आरोप लगाकर छोड़ी थी पार्टी, अब उन्हीं ने कराई वापसी!

रिपोर्ट- गोवर्धन सोनी

Deepak Joshi Join BJP: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वापसी की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे और खातेगांव सीट से चुनाव लड़े थे हालांकि इसमें उन्हें 12,542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisment

घर वापस आने पर अच्छा लग रहा है-दीपक जोशी

बीजेपी में वापसी को लेकर दीपक जोशी ने कहा कि घर से बाहर तो अलग लगता था। घर आकर तो अच्छा लग रहा है। मैंने अपनी गलती को सुधारा मेरे पूर्वज जनसंघ में थे में भी घर उनकी विचारधारा का हूं घर वापस आकर अच्छा लग रहा।

550 दिन बाद फिर बीजेपी में लौटे दीपक जोशी

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 6 मई 2023 को कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इस अवसर पर वे अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। दीपक जोशी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के सम्मान के लिए भाजपा छोड़ी थी और कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया था।

4 दिन पहले कांग्रेस के लिए किया था प्रचार

3 नवंबर को ही पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया था। 3 नवंबर को दीपक जोशी ने बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के लिए वोट मांगे थे। बुधनी उपचुनाव में उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार किया बल्कि एक बड़ी जनसभआ को भी संबोधित किया था। अब चार दिन बाद ही उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Politics News: सचिन पायलट के बयान पर राज्य मंत्री Krishna Gaur का पलटवार,कहा Congress से जनता का विश्वास उठ चुका है

8 महीने पहले टल गई थी वापसी

दीपक जोशी की भाजपा में वापसी की योजना लगभग 8 महीने पहले टल गई थी। उस समय उनका भोपाल के भाजपा दफ्तर में घर वापसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था, लेकिन आखिरी समय में यह कार्यक्रम टल गया क्योंकि दीपक जोशी की भाजपा में वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। यह जानकारी सामने आई थी कि दीपक जोशी की वापसी के लिए सहमति नहीं बन पाने के कारण यह कार्यक्रम टल गया था।

यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच फिर अपकमिंग फिल्म में साथ नजर आएंगे ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन?

Advertisment
bjp Deepak Joshi Deepak joshi join bJp
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें