Advertisment

Dimple Yadav Win Mainpuri : मैनपुरी से डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत ! प्रतिद्विंदी को दी करारी मात

author-image
Bansal News
Dimple Yadav Win Mainpuri : मैनपुरी से डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत !  प्रतिद्विंदी को दी करारी मात

उत्तरप्रदेश।Dimple Yadav Win Mainpuri इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मैनपुरी विधानसभा सीट से भारी मतों के साथ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने मैनपुरी का चुनाव जीत लिया है जहां पर विपक्ष के रघुराज शाक्य को करारी शिकस्त दी है।चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक डिंपल ने दो लाख 88 हजार 461 मतों से जीत हासिल की। डिंपल ने छह लाख 18 हजार 120 मत हासिल किये जबकि शाक्य को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले।

Advertisment

पत्नी की जीत पर पूर्व सीएम अखिलेश का बयान

यहां पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकभा उपचुनाव में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, जिन लोगों ने वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं। मैं इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं:

नेताजी के निधन से खाली हुई थी सीट

आपको बताते चलें कि, मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी। इस सीट के उपचुनाव के तहत गत पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। सपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम की बहू डिंपल को प्रत्याशी बनाया था। मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। इस सीट से सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नाम है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शत्रुघ्न सिंह चौहान को तीन लाख 64 हजार 666 मतों से पराजित किया था।

Advertisment

2004 के चुनाव में जीते थे तीन लाख वोट

इससे पहले वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भी मुलायम सिंह यादव तीन लाख से ज्यादा मतों से जीतने में कामयाब रहे थे। उस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक शाक्य को 37 हजार 870 मतों से पराजित किया था। मुलायम सिंह यादव वर्ष 2014 में मैनपुरी और आजमगढ़, दोनों ही सीटों से लोकसभा चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी, जिस पर हुए उपचुनाव में उनके पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव भी तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को तीन लाख 21 हजार 249 वोटों से हराया था। उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी।

पढ़ें ये खबर भी 

https://bansalnews.com/up-byelection-result-2022-live-dimple-yadav-from-mainpuri-assembly-ahead-by-158485-votes-dpp/

Mulayam Singh Yadav mainpuri news mainpuri lok sabha by-election mainpuri election mainpuri dimple yadav mainpuri by-election 2022 mainpuri by-election mainpuri by election news mainpuri dimple yadav speech dimple yadav result dimple yadav news dimple yadav mainpuri sp candidate dimple yadav mainpuri by election dimple yadav mainpuri Dimple Yadav dimple in mainpuri akhilesh yadav mainpuri by election akhilesh yadav dimple yadav akhilesh yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें