Advertisment

Dilip Kumar Health: दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में दिक्कत के चलते हिंदूजा अस्पताल में भर्ती

Dilip Kumar Health: दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में दिक्कत के चलते हिंदूजा अस्पताल में भर्ती, Dilip Kumar health deteriorated admitted to Hinduja Hospital due to difficulty in breathing

author-image
Shreya Bhatia
Dilip Kumar Health: दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में दिक्कत के चलते हिंदूजा अस्पताल में भर्ती

मुंबई। (भाषा) दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते रविवार सुबह यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी एवं मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि कुमार (98) को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisment

बानो ने कहा, ‘‘आज सुबह उनकी (कुमार) तबीयत खराब हो गयी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वह अभी खार स्थित गैर कोविड हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी जांच चल रही है।’’ अभिनेता को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पिछले महीने भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कई हिट फिल्मों में नजर आए

कुमार ने 1944 में ‘‘ज्वार भाटा’’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और वह पांच दशकों के अपने करियर में ‘‘कोहिनूर’’, ‘‘मुगल-ए-आजम’’, ‘‘देवदास’’, ‘‘नया दौर’’, ‘‘राम और श्याम’’ समेत कई हिट फिल्मों में नजर आए। फिल्मी पर्दे पर उन्हें पिछली बार 1998 में ‘‘किला’’ फिल्म में देखा गया था।

Advertisment

8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला

बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें 8 बार बेस्ट एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 2015 में सरकार ने उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण भी दिया था।

hindi news news in hindi Bollywood news Entertainment News bollywood entertainment news in hindi bollywood news in hindi Bollywood Hindi News dilip kumar Dilip Kumar admitted dilip kumar admitted to pd hinduja hospital Dilip Kumar Health Update dilip kumar in hinduja hospital Hinduja Hospital saira banu दिलीप कुमार सायरा बानो
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें