Advertisment

Dilip Kumar Passed Away: दिलीप कुमार की दरियादिली याद कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी श्रद्धांजलि

Dilip Kumar Passed Away: दिलीप कुमार की दरियादिली याद कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी श्रद्धांजलि, Dilip Kumar generosity Pakistani Prime Minister Imran Khan paid tribute

author-image
Shreya Bhatia
Dilip Kumar Passes Away: शाम पांच बजे सुपुर्द-ए-खाक होंगे दिलीप कुमार, अंतिम विदाई देने पहुंच रहे सितारे

इस्लामाबाद।  (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को अफसोस जताते हुए कहा कि वह उनकी उदारता को कभी नहीं भूल पाएंगे जो उन्होंने उनकी मां की याद में कैंसर अस्पताल बनाने के लिए धन जुटाने में मदद करके दिखाई थी। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कुमार का बुधवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Advertisment

98 वर्षीय कुमार लंबे समय से बीमार थे। खान ने ट्वीट किया, “ दिलीप कुमार के इंतकाल के बारे में जानकर दुख हुआ। जब एसकेएमटीएच परियोजना शुरू की गई थी तो इसके लिए रकम जुटाने में मदद करने के लिए अपना वक्त देकर उन्होंने जो फिराखदिली दिखाई थी उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।”उन्होंने कहा कि कोष जुटाने के लिए बहुत मुश्किल वक्त था और पाकिस्तान तथा लंदन में उनकी मौजूदगी की वजह से बड़ी रकम जुटाई गई। खान ने कहा, “ इसके अलावा, मेरी पीढ़ी के लिए दिलीप कुमार महानतम और सर्वाधिक बहुमुखी अभिनेता थे।”

शौकत खानम मेमोरियल कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (एसकेएमसीएच एंड आरसी) लाहौर और पेशावर में स्थित अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल है। लाहौर स्थित एसकेएमसीएच एंड आरसी शौकत खानम मेमोरियल ट्रस्ट की पहली परियोजना थी और यह क्रिकेटर से सियासत में आए खान का विचार था। 1985 में खान की मां शौकत खानम का कैंसर से इंतकाल हो गया था जिसके बाद उन्हें यह अस्पताल बनाने की प्ररेणा मिली। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 में पेशावर के किस्सा खवानी बाजार इलाके में हुआ था। पाकिस्तान सरकार पहले ही उनके पुश्तैनी घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर चुकी है और उनके नाम पर इसे एक संग्रहालय में तब्दील करने की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

Advertisment
Yunus Khan Dilip Kumar who changed Dilip kumar name Tribute Late Dilip Kumar saira banu real name of Dilip Kumar Peshawar Dilip Kumar Birth Pakistan PM Imran Khan News National News national news hindi news national Mohammed Yusuf Khan aka Dilip Kumar dilip kumar wife Dilip Kumar Passes Away dilip kumar passed away Dilip Kumar News dilip kumar movies list dilip kumar movies dilip kumar latest news dilip kumar latest movies dilip kumar last movie name dilip kumar last movie dilip kumar family dilip kumar died dilip kumar death reason dilip kumar death news Dilip Kumar Death dilip kumar career movies dilip kumar career dilip kumar bollywood career dilip kumar Devika Rani Bollywood Actor Dilip Kumar death Bollywood Actor Dilip Kumar actor dilip kumar death Actor dilip kumar
Advertisment
चैनल से जुड़ें